महाकाल मंदिर की भस्मारती नियमों में बदलाव, ऑफलाइन बुकिंग सिस्टम बंद, जानें नए समय
Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 11:54 IST
mahakal temple bhasma arti new online booking rules 2026
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती परमिशन के नियम बदल गए हैं। अब ऑफलाइन काउंटर बंद कर पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए श्रद्धालुओं को अब 200 रुपए का शुल्क देना होगा।
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती परमिशन को लेकर अब एक नया बदलाव किया गया है। पहले जो परमिशन फ्री में ऑफलाइन मिलती थी, अब वो पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है।
इसके अलावा जो भस्मारती की बुकिंग तीन महीने पहले की जाती थी उसे अब एक महीने पहले कर दिया गया है।
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए हैं। अब, नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए का शुल्क भी देना होगा।
![29623fcd-9de]()
महाकाल मंदिर में पहले रोजाना 1700 भस्म आरती की परमिशन दी जाती थी। इसमें से 300 परमिशन ऑफलाइन होती थीं। श्रद्धालुओं को इन परमिशनों के लिए एक दिन पहले मंदिर के काउंटर पर 5-6 घंटे लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी।
अब श्रद्धालुओं को घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। महाकाल मंदिर समिति ने 09 अप्रैल से ही ऑफलाइन परमिशन पूरी तरह बंद कर दी है।
अब श्रद्धालु इसे तत्काल कोटा का नाम देकर एक दिन पहले होने वाली 300 परमिशन को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
इसके लिए श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर की वेबसाइट पर जाकर 200 रुपए प्रति व्यक्ति ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।
![Madhya Pradesh Ujjain Mahakal temple Bhasma Aarti on Mahashivratri 2022 | Mahashivratri 2022: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती, सुबह से ही लगा भक्तों का तांता ...]()
तत्काल भस्मारती बुकिंग के लिए पोर्टल चयनित तिथि से एक दिन पहले सुबह 8:00 बजे खुलेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपको 15 अप्रैल के लिए बुकिंग करनी है तो पोर्टल 14 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे खुल जाएगा। बुकिंग केवल 300 दर्शनार्थियों के लिए बुकिंग की जाएगी।
![1200-675-23084430-thumbnail-16x9-bhasm22-584834]()
महाकाल मंदिर की भस्मारती की सामान्य ऑनलाइन बुकिंग में अब बदलाव किया गया है। पहले बुकिंग तीन महीने पहले शुरू होती थी। अब नए नियम के तहत बुकिंग एक महीने पहले खुलेगी।
मई महीने के लिए बुकिंग 21 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। वहीं जून और आने वाले महीनों की बुकिंग हर महीने की 1 तारीख को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। उदाहरण के लिए, जून की बुकिंग 1 मई से और जुलाई की बुकिंग 1 जून से शुरू होगी।
![68498f1c4f127-mahakaleshwar-jyotirling-111258814-16x9-586823]()
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा और आसान दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखा है। इसके लिए अब मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान की नित्य त्रिकाल आरती की बुकिंग को पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया है।
संध्या आरती और रात की शयन आरती में भी भक्तों की भारी भीड़ होती थी। इसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने फरवरी से ही संध्या और शयन आरती में दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी, जैसे भस्मारती की बुकिंग होती है।
![699810d8e8555-mahakal-sandhya-aarti-online-booking-204416484-16x9-556824]()
इन दोनों आरतियों में भी भक्तों को प्रवेश के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने पड़ते हैं। जिन भक्तों ने शुल्क नहीं दिया उनके लिए चलित दर्शन की व्यवस्था की गई है।
संध्या आरती के लिए बुकिंग पोर्टल रोज दोपहर 12:00 बजे खुलेगा। बुकिंग के बाद आरती दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय शाम 6 बजे तक रहेगा।
शयन आरती के लिए बुकिंग पोर्टल रोज शाम 4:00 बजे खुलेगा। बुकिंग के बाद आरती दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय रात 10 बजे तक रहेगा।
![महाकाल मंदिर में 'Pay and Enter' मॉडल? संध्या और शयन आरती की ₹250 फीस, BJP विधायक ने ही सरकार को घेरा - mahakal temple sandhya shayan arti 250 fees controversy bjp mla lcln - AajTak]()
ये खबरें भी पढ़िए...
हाईकोर्ट में रखे तर्क- भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, इसका उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबंध
एमपी न्यूज: क्या है महाकाल भस्मारती की सदियों पुरानी परंपरा का वैज्ञानिक रहस्य
आज दोपहर में होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, साल में एक बार आता है यह दिन
मध्यप्रदेश न्यूज: मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव में SI का फूटा सिर
इसके अलावा जो भस्मारती की बुकिंग तीन महीने पहले की जाती थी उसे अब एक महीने पहले कर दिया गया है।
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने ये बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए हैं। अब, नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए का शुल्क भी देना होगा।
29623fcd-9de
भस्मारती की तत्काल बुकिंग
अब श्रद्धालुओं को घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। महाकाल मंदिर समिति ने 09 अप्रैल से ही ऑफलाइन परमिशन पूरी तरह बंद कर दी है।
अब श्रद्धालु इसे तत्काल कोटा का नाम देकर एक दिन पहले होने वाली 300 परमिशन को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
इसके लिए श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर की वेबसाइट पर जाकर 200 रुपए प्रति व्यक्ति ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।
Madhya Pradesh Ujjain Mahakal temple Bhasma Aarti on Mahashivratri 2022 | Mahashivratri 2022: उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में हुई भस्म आरती, सुबह से ही लगा भक्तों का तांता ...
एक दिन पहले खुलेगा पोर्टल
1200-675-23084430-thumbnail-16x9-bhasm22-584834
भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग में बदलाव
मई महीने के लिए बुकिंग 21 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। वहीं जून और आने वाले महीनों की बुकिंग हर महीने की 1 तारीख को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। उदाहरण के लिए, जून की बुकिंग 1 मई से और जुलाई की बुकिंग 1 जून से शुरू होगी।
68498f1c4f127-mahakaleshwar-jyotirling-111258814-16x9-586823
संध्या आरती और शयन आरती की व्यवस्था में बदलाव
संध्या आरती और रात की शयन आरती में भी भक्तों की भारी भीड़ होती थी। इसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने फरवरी से ही संध्या और शयन आरती में दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी, जैसे भस्मारती की बुकिंग होती है।
699810d8e8555-mahakal-sandhya-aarti-online-booking-204416484-16x9-556824
संध्या और शयन आरती का बुकिंग पोर्टल
संध्या आरती के लिए बुकिंग पोर्टल रोज दोपहर 12:00 बजे खुलेगा। बुकिंग के बाद आरती दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय शाम 6 बजे तक रहेगा।
शयन आरती के लिए बुकिंग पोर्टल रोज शाम 4:00 बजे खुलेगा। बुकिंग के बाद आरती दर्शन के लिए अंतिम प्रवेश समय रात 10 बजे तक रहेगा।
महाकाल मंदिर में 'Pay and Enter' मॉडल? संध्या और शयन आरती की ₹250 फीस, BJP विधायक ने ही सरकार को घेरा - mahakal temple sandhya shayan arti 250 fees controversy bjp mla lcln - AajTak
ये खबरें भी पढ़िए...
हाईकोर्ट में रखे तर्क- भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, इसका उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबंध
एमपी न्यूज: क्या है महाकाल भस्मारती की सदियों पुरानी परंपरा का वैज्ञानिक रहस्य
आज दोपहर में होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, साल में एक बार आता है यह दिन
मध्यप्रदेश न्यूज: मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव में SI का फूटा सिर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman