भस्मआरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पहनना होगा रिस्ट बैंड, गलत तरीके से एंट्री करने वालों पर लगेगी रोक!

Amresh Kushwaha | Sept 12, 2024, 11:05 IST
Share
भस्मारती की नई व्यवस्था
भस्मारती की नई व्यवस्था

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए नई प्रवेश व्यवस्था शुरू की गई है, जिसमें श्रद्धालुओं को आरएफआईडी बैंड बांधना होगा। इससे ठगी पर रोक लगेगी और प्रवेश प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती को देखने के लिए आते हैं, लेकिन श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों के चलते प्रतिदिन 1600 श्रद्धालु ही बाबा की भस्म आरती में शामिल हो पाते हैं। ऐसे में ज्यादातर श्रद्धालु गलत तरीके से प्रवेश लेने के चक्कर में ठगी के शिकार हो जाते हैं। इसी को रोकने के लिए अब भस्म आरती में प्रवेश ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक तरीके से किया जाएगा। इसके तहत अब बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपने कलाई पर रिस्ट बैंड बांधना होगा।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

जानें क्या है रिस्ट बैंड

श्रद्धालुओं की कलाई पर बांधी जाने वाली रिस्ट बैंड, रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडी पर काम करेगा। ऐसे में श्रद्धालु अब कलाई पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) बैंड बांधकर ही मंदिर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति का कहना है कि यह सिस्टम अगले महीने से काम करना शुरू कर देगा।

ठगी पर लगेगी रोक

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि भस्म आरती के दौरान हो रही ठगी पर रोक लगाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य द्वार से प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद उनके हाथों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन बैंड बांधा जाएगा। यह बैंड श्रद्धालुओं को बार-बार परमिशन चेक नहीं करवाना पड़ेगा और भस्म आरती पूरी होने तक उनके हाथों पर बंधा रहेगा।

ऐसे काम करेगा बैंड सिस्टम

भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अनुमति प्राप्त करनी होती है। मंदिर में प्रवेश से पहले, एक काउंटर पर जाना होगा जहां अनुमति पास के बार कोड को स्कैन करने के बाद, एक आरएफआईडी बैंड प्रदान किया जाएगा। इस बैंड में कुछ डिजिटल जानकारी संग्रहीत की जाएगी, जो श्रद्धालुओं की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगी।

फ्लैप बैरियर से अटैच होंगे बैंड

श्रद्धालुओं के हाथों में बांधा बैंड फ्लिप बैरियर से जुड़ा होगा। जब श्रद्धालु अपने हाथों में बंधे बैंड को बैरियर पर लगे स्कैनर पर स्कैन करेंगे, तो गेट अपने आप खुल जाएगा। यह प्रणाली मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्टों पर पहले से ही उपयोग में है, जहां यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए अपने टिकट या कार्ड को स्कैन करना होता है। इसी तरह की प्रणाली अब भस्म आरती में भी लागू की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Bhasma Aarti
  • भस्म आरती
  • बाबा महाकालभस्म आरती
  • उज्जैन भस्म आरती
  • महाकाल मंदिर भस्म आरती
  • Mahakal Temple Bhasma Aarti
  • आरएफआईडी बैंड प्रवेश प्रणाली
  • RFID Band Entry System
  • महाकाल मंदिर सुरक्षा व्यवस्था
  • Mahakal Temple Security Arrangement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा