महाकुंभ के लिए MP के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें

Sandeep Kumar | Dec 21, 2024, 18:00 IST
Share
mahakumbh-mela-2025
mahakumbh-mela-2025 Photograph: (mahakumbh-mela-2025)

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें देशभर से यात्रियों को प्रयागराज तक लाने और ले जाने का काम करेंगी। खासतौर पर मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए यह एक बड़ी खबर है...

प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मेले में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए 'महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों' का संचालन करने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें देशभर से यात्रियों को प्रयागराज तक लाने और ले जाने में सहायक होंगी। खासतौर पर मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि कई ट्रेनें राज्य के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

मप्र से गुजरने वाली ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, महाकुंभ मेला के दौरान पश्चिम रेलवे और पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनें मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी जैसे प्रमुख स्टेशनों को कवर करेंगी। ये ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक आरामदायक और तेज सेवा प्रदान करेंगी।



क्यों महत्वपूर्ण हैं ये विशेष ट्रेनें?

महाकुंभ मेला में हर साल लाखों लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं। रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेनें न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगी, बल्कि भीड़भाड़ और अव्यवस्था को भी नियंत्रित करेंगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे अपने राज्य से ही सीधे प्रयागराज पहुंच सकें।

महाकुंभ के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

1. वलसाड से दानापुर तक महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप डाउन 8-8 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर09019 चलने की तारीख 8, 17, 21, 25 जनवरी और 8, 15, 19, 26 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन वलसाड से सुबह 8.40 पर चलेगी और अगले दिन शाम 18.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 09020 के चलने की तारीख 9, 18, 22, 26 जनवरी और 9, 16, 20, 27 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन दानापुर से रात में 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09019/09020) दोनों दिशाओं में नवसारी, भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज चौकी, मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

2. वापी से गया महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों तरफ ये ट्रेन 10-10 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09021 के चलने की तारीख- 9, 16, 18, 20, 22, 24 जनवरी और 7, 14, 18, 22 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन वापी से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को 19.00 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09022 के चलने की तारीख 10, 17, 19, 21, 23, 25 जनवरी और 8, 15, 19, 23 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन गया से रात को 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10.00 बजे वापी पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09021/09022) दोनों दिशाओं में वलसाड़, नवसारी, भेस्तान, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज चौकी, मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

3. अहमदाबाद से जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप और डाउन दोनों तरफ 9-9 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 09403 के चलने की तारीख- 9, 16, 21 जनवरी और 5, 14, 15, 18, 19, 26 फरवरी 2025 है । ये ट्रेन अहमदाबाद से रात्रि 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 03.00 बजे जंघई पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 09404 चलने की तारीख- 11, 18, 23 जनवरी और 7, 16, 17, 20, 21, 28 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन जंघई से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को 18.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09403/09404) दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधौपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी।

4. विश्वामित्री से बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप डाउन दोनों तरफ एक-एक फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09029 के चलने की तारीख- 17 फरवरी 2025 है । ये ट्रेन विश्वामित्री से सुबह 08.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को 19.00 बजे बलिया पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 09030 के चलने की तारीख 18 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन बलिया से रात को 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह को 10.05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09029/09030) दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

5.उधना से गाजीपुर सिटी मेला स्पेशल ट्रेन अप डाउन दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर- 09031 चलने की तारीख- 17 जनवरी और 16 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन उधना से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम को 18.05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर- 09032 के चलने की तारीख- 19 जनवरी और 18 फरवरी 2025 है। चलने का समय गाजीपुर सिटी से रात को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर को 12.45 बजे उधना पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09031/09032) दोनों दिशाओं में भरूच, विश्वामित्री, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर और औंड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी।

6. रानी कमलापति से बनारस मेला स्पेशल ट्रेन अप डाउन 6-6 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 01661 के चलने की तारीख- 16, 20, 23 जनवरी और 6, 17, 20 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 11.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन 01662 के चलने की तारीख- 17, 21, 24 जनवरी और 7, 18, 21 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन बनारस स्टेशन से दोपहर 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 01661/01662) दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर, सीहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बनारस स्टेशनों पर रुकेगी।

7. डॉ आंबेडकर नगर से बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप डाउन ट्रेन भी 6-6 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर- 09371 के चलने की तारीख- 22, 25 जनवरी और 8, 22 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन डॉ आंबेडकर नगर से दोपहर 13.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि में 19.15 बजे बलिया पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 09372 के चलने की तारीख- 23, 26 जनवरी और 9, 23 फरवरी 2025 है। ये ट्रेन बलिया से रात में 23.45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 05.30 बजे डॉ आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

हॉल्ट स्टेशन- ये दोनों ट्रेनें (ट्रेन नंबर 09371/09372) दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्पेशल ट्रेन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा