निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर को मिली धमकी, तुम नबी की तौहीन करते हो

Sandeep Kumar | Dec 19, 2024, 22:49 IST
Share
mahamandaleshwar sumananand
mahamandaleshwar sumananand Photograph: (mahamandaleshwar sumananand)

मध्यप्रदेश के उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को 'सिर तन से जुदा' की धमकी मिली है। यह धमकी एक चिट्ठी के माध्यम से दी गई है, जिसे यूपी के प्रयागराज के पते से भेजा गया है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को 'सिर तन से जुदा' की धमकी मिली है। यह धमकी एक चिट्ठी के माध्यम से दी गई है, जिसे यूपी के प्रयागराज के पते से भेजा गया है। इस चिट्ठी में नबी की तौहीन करने का आरोप लगाते हुए महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

सर तन से जुदा की धमकी

उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज को यूपी के प्रयागराज पते से एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में नबी की तौहीन करने का आरोप लगाते हुए, सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। चिट्ठी में उन्हें काफिर और मुनाफिक जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया है। पत्र में अयोध्या के राम मंदिर को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की गई हैं।

महामंडलेश्वर की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल

महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से कुछ लोग असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी धार्मिक गतिविधियों को जारी रखेंगे और किसी धमकी के आगे नहीं झुकेंगे।

पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना जीवाजीगंज के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि पत्र की पूरी जांच की जाए। पुलिस ने साइबर टीम को भी इस जांच में लगाया है ताकि पत्र के स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि का कहना है कि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से परेशानी हो रही है, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि वे अपनी धार्मिक गतिविधियों को जारी रखेंगे और किसी भी प्रकार की धमकी के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन समय आ जाएगा, उस दिन कोई सुरक्षा काम नहीं आएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • महामंडलेश्वर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • निरंजनी अखाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं