महर्षि विवि का नया कारनामा: यूजीसी को भी गलत जानकारी देकर किया गुमराह

Ravi Awasthi | Nov 13, 2025, 09:34 IST
Share
Maharishi Mahesh Yogi Vedic Vishwavidyalaya Misleads UGC with False Information
Maharishi Mahesh Yogi Vedic Vishwavidyalaya Misleads UGC with False Information

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय की एक और करतूत सामने आई है। इस बार विश्वविद्यालय ने यूजीसी को गलत जानकारी भेजकर खुद को डिफॉल्टर की सूची से बाहर करने की कोशिश की है।

भोपाल. महर्षि महेश योगी वैदिक यूनिवर्सिटी अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की आंखों में भी धूल झोंकने का काम कर रही है। विश्वविद्यालय ने खुद को डिफॉल्टर की लिस्ट से बाहर करवाने के लिए आयोग को झूठी जानकारी भेज दी।

डॉ. गिरीश वर्मा को बताया कुलाधिपति

सूत्रों के अनुसार, University Grants Commission, UGC को जो जानकारी भेजी गई है, उसमें विवि का कुलाधिपति डॉ. गिरीश चंद वर्मा बताया गया है। बता दें कि राज्य शासन की ओर से वर्मा की इस पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को पहले ही खारिज किया जा चुका है।

जो एमपी में, वही छत्तीसगढ़ में भी कुलाधिपति-कुलगुरु

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महर्षि नाम से दो अलग-अलग विश्वविद्यालय चल रहे हैं। एक है महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय और दूसरा महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी।

इन दोनों ही विश्वविद्यालयों में डॉ. गिरीश वर्मा को कुलाधिपति और डॉ. प्रमोद वर्मा को कुलगुरु बताया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक, एक आदमी दो अलग-अलग संस्थानों में एक साथ पद नहीं संभाल सकता।

33f9419a-16c
33f9419a-16c

b4706119-83b
b4706119-83b

कुल सचिव पद भी सवालों के दायरे में

महर्षि महेश योगी वैदिक विवि में कुल सचिव यानी रजिस्ट्रार का पद भी सवालों के घेरे में है। विवि ने जो जानकारी आयोग को भेजी, वो रजिस्ट्रार संदीप शर्मा के हस्ताक्षर से भेजी गई है।

वहीं, मप्र विधानसभा के पिछले मानसून सत्र में विवि ने कहा था कि संदीप शर्मा प्रभारी कुल सचिव हैं। और तो और, विवि ने उन्हें 15 मई 2007 से प्रभारी रजिस्ट्रार भी बताया था।

eb571991-2c6
eb571991-2c6

पीठम गठन का दिया हवाला

विवि ने आयोग को जो जानकारी भेजी, उसमें अपनी शिक्षण संस्था का नाम महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम बताया है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस “पीठम” का गठन अब तक पूर्ण नहीं माना गया है।

महर्षि विवि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय की मनमानी के आगे सरकारी पत्र भी बेमानी

शिकायतों की लंबी फेहरिस्त, इससे भी इनकार

आयोग को भेजी गई जानकारी में विवि ने अपने खिलाफ लंबित शिकायतों का इनकार किया है। वहीं यूजीसी को भेजी गई एक शिकायत में सागर के सुधाकर सिंह राजपूत ने लंबित शिकायतों की पूरी लिस्ट दी है।

de001681-667
de001681-667

ee81e0fb-195
ee81e0fb-195

13ac7bae-e55
13ac7bae-e55

385c9fca-c27
385c9fca-c27

0f013b7e-6bf
0f013b7e-6bf

वेबसाइट पर भी गलत जानकारी की भरमार

राजपूत खुद को विवि का निदेशक बताते हैं। द सूत्र से बातचीत में राजपूत ने बताया कि विवि ने न सिर्फ आयोग से कई बातें छिपाई हैं, बल्कि उसकी वेबसाइट भी ऐसी जानकारी से भरी पड़ी है जो भ्रमित करती है। यूजीसी ने इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखने की सख्त हिदायत दी है ताकि छात्रों को कोई गड़बड़ी न हो।

नियुक्तियों व अंकसूचियों को लेकर भी भ्रम

राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा कि विवि में ज्यादातर नियुक्तियां शक के घेरे में हैं। यहां तक कि प्रभारी रजिस्ट्रार की पहली नियुक्ति और उसकी योग्यता पर भी जांच उच्च शिक्षा विभाग में पेंडिंग है।

इसके अलावा, विवि द्वारा जारी कई अंकसूचियों में भी परीक्षा केंद्र और प्रवेशित संस्था का नाम नहीं दिया गया है।

खबर ये भी...

स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 6 हजार से अधिक केस पेंडिंग, अब लगेंगे शिविर

विवि कुलगुरु ने साधी चुप्पी

इन सभी मुद्दों पर शिक्षण संस्थान का पक्ष जानने के लिए द सूत्रने विवि के कुलगुरु डॉ. प्रमोद वर्मा से कई बार संपर्क किया गया। यहां तक कि व्हाट्सएप पर दो बार मेसेज भी भेजे गए, लेकिन कुलगुरु इन सब मामलों में चुप्पी साध गए।

वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. अनिल पाठक ने कहा कि महर्षि महेश योगी वैदिक विवि में अभी तक कुलाधिपति की नियुक्ति नहीं की गई है।
aa66007a-33c
aa66007a-33c

c9b01e14-a6d
c9b01e14-a6d

Tags:
  • मप्र विधानसभा
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • UGC
  • university grants commission
  • मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग
  • महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती