भोपाल के कुलगौरव ने महाकुंभ के बीच बनाया भक्ति गीत, महाशिवरात्रि पर होगा रिलीज
Jitendra Shrivastava | Feb 25, 2025, 21:11 IST
mere-shiv-khud-aayenge-bhagti-geet-release Photograph: (thesootr)
महाशिवरात्रि पर भोपाल के कुलगौरव का नया भक्ति गीत ‘मेरे शिव खुद आएंगे’ रिलीज होने जा रहा है। यह वीडियो एलबम महाकुंभ की भगदड़ में बिछड़े एक दंपति की भावनात्मक कहानी पर आधारित है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नया भक्ति गीत ‘मेरे शिव खुद आएंगे’ रिलीज किया जा रहा है। यह गीत उन सभी लोगों को समर्पित है जो महाकुंभ की भगदड़ में अपने प्रियजनों से बिछड़ गए थे और पुनर्मिलन की आस में भगवान शिव की कृपा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गाने को भोपाल के कलाकारों ने प्रस्तुत किया है और इसमें एक भावनात्मक प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें भगवान शिव के आशीर्वाद से एक दंपति का पुनर्मिलन होता है।
महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष होता है और इसी अवसर पर कुलगौरव शीतल का नया भक्ति गीत ‘मेरे शिव खुद आएंगे’ रिलीज़ किया जा रहा है। इस वीडियो में एक ऐसे दंपति की कहानी दर्शाई गई है जो महाकुंभ की भगदड़ में बिछड़ जाते हैं, लेकिन शिवजी की कृपा से पुनः मिलते हैं।
यह वीडियो एलबम एक पति-पत्नी की कहानी पर आधारित है, जिसमें पति भगदड़ के दौरान अपनी पत्नी से बिछड़ जाता है और वर्षों तक कोई खबर नहीं मिलती। पत्नी शिवजी से प्रार्थना करते हुए चार साल तक अपने पति की खोज में लगी रहती है। जब वह आखिरकार अपने पति को पाती है, तो वह अपनी याददाश्त खो चुका होता है। पत्नी शिवलिंग को छूने के लिए कहती है और शिवजी की कृपा से उसकी याददाश्त वापस आ जाती है। यह कहानी आस्था, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
भोपाल के कुलगौरव शीतल ने इस गीत को लिखा है और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। कुलगौरव संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं और अब तक 8-10 गाने बना चुके हैं, जो विभिन्न म्यूजिक चैनलों पर रिलीज़ हुए हैं।
महाशिवरात्रि पर रिलीज होगा ‘मेरे शिव खुद आएंगे’
भावनात्मक कहानी पर आधारित है गाना
एलबम में किसका क्या रहा योगदान...
- गीतकार: कुलगौरव शीतल
- गायक: आशीष साहू और रोहित पांडे
- वीडियो निर्देशन: प्रांशु श्रीवास्तव
- मुख्य कलाकार: दिया श्रीवास्तव और कुलगौरव शीतल
- रिलीज प्लेटफार्म: यूट्यूब
भोपाल के कलाकारों का योगदान
- बड़े म्यूजिक लेबल्स के साथ काम कर चुके हैं कुलगौरव
- जी-म्यूजिक कंपनी से 3 गाने रिलीज़ हुए
- टी-सीरीज से 1 गाना रिलीज़ हुआ
- मीका सिंह के चैनल से 2 गाने रिलीज़ हुए
- फिल्म "सखा" का टाइटल सॉन्ग (सुनो-सुनो) भी इन्होंने ही लिखा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari