यूथ कांग्रेस के बाद NSUI में भी बदलाव, महावीर और रितु को मिला बड़ा रोल

Marut raj | Apr 10, 2024, 15:49 IST
Share
Mahavir Gurjar and Ritu Barala have been made in-charge of Madhya Pradesh NSUI द सूत्र
Mahavir Gurjar and Ritu Barala have been made in-charge of Madhya Pradesh NSUI द सूत्र

यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बदले जाने के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई में भी बदलाव किया गया है। कांग्रेस की इस कवायद को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस में बदलाव के बाद अब एनएसयूआई ( NSUI ) में भी बदलाव किया गया है। युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बदलने के बाद अब NSUI प्रभारी बदले गए हैं। राष्ट्रीय सचिव महावीर गुर्जर ( Mahavir Gurjar ) और रितु बराला ( Ritu Barala ) को मध्यप्रदेश NSUI का प्रभारी बनाया गया है।

स्थापना दिवस पर की गई घोषणा

NSUI के स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने की प्रदेश प्रभारीयों की नियुक्ति की है। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और रितु बराला की नियुक्ति की जानकारी दी। महावीर गुर्जर छात्र संघ में राजस्थान विश्वविद्यालय में महासचिव रहे हैं। वहीं, छात्र संघ में राजस्थान के महारानी महाविद्यालय में रितु बराला अध्यक्ष रही हैं।

मितेंद्र को बनाया गया है युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष

मंगलवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह उन्होंने पिता कांतिलाल भूरिया के लोकसभा चुनाव लड़ने और उनके लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा समय देने के कारण संगठन में वक्त नहीं दे पाना बताया था। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को अपने इस्तीफे की पेशकश का पत्र भेजा था। इसके बाद श्रीनिवास बीवी ने भूरिया का इस्तीफा स्वीकार कर मितेंद्र सिंह को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते है मितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए मितेंद्र सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दर्शन सिंह ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। मितेंद्र सिंह ओबीसी वर्ग से आते हैं। हाल ही में उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की थी।

Tags:
  • एनएसयूआई
  • NSUI
  • Ritu Barala
  • Mahavir Gurjar
  • रितु बराला
  • महावीर गुर्जर
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी
  • National President Varun Chaudhary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा