तनु निकली चालबाज, पूर्व विधायक के घर से उड़ाए 13 लाख से ज्यादा रुपए
Raj Singh | Oct 28, 2024, 09:49 IST
nawkarani_bhopal
भोपाल में पूर्व विधायक सविता दीवान के घर से 13.5 लाख रुपए की चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक की नौकरानी और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है।
भोपाल के रिवेरा टाउन फेस-2 में पिछले हफ्ते पूर्व विधायक सविता दीवान के घर 13.5 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया। कमलानगर थाना पुलिस ने इस घटना की जांच की, जिसमें सविता दीवान की घरेलू नौकरानी तनु शर्मा और उसकी बहन पलक शर्मा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तनु और पलक ने सविता के ब्रीफकेस से नगदी निकालकर उसे चार हिस्सों में बांटा और इन रुपए से दीपावली और करवाचौथ की खरीदारी की।
पुलिस की जांच में पाया गया कि तनु ने चोरी के पैसे का कुछ हिस्सा अपनी मां सोना को भेजा और कुछ पैसे रीवा में रहने वाले अपने प्रेमी निखिल पटेल को भी भेजे। आरोपियों ने मौका देखकर चोरी की योजना बनाई, क्योंकि सविता और उनके पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे।
JABALPUR:जबलपुर में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी, जेवरात के साथ पिस्टल भी ले उड़े चोर, बेहद सुरक्षित एरिया में वारदात
जब सविता दीवान अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थीं, तब तनु को घर की दूसरी चाबी दी गई थी ताकि वह घर की देखभाल कर सके। हालांकि तनु ने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया और अपनी बहन पलक के साथ मिलकर ब्रीफकेस से रुपए चुराने का सिलसिला शुरू कर दिया। जब सविता घर वापस लौटीं, तो उन्होंने पाया कि 15 लाख रुपए में से 13.5 लाख रुपए गायब थे।
महिला डिप्टी कलेक्टर के बंगले में घुस गए चोर, फिर जो गदर मचाया कि बस…
कमलानगर थाना पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तनु, पलक, सोना और निखिल पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के 6.3 लाख रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदे गए 1.7 लाख रुपए के घरेलू सामान को जब्त कर लिया। तीनों महिलाओं को जेल भेजा गया है, और निखिल से अभी पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी चोरी के पैसों का पता लगाया जा सके।
मां-प्रेमी को भी भेजे चोरी के पैसे
JABALPUR:जबलपुर में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी, जेवरात के साथ पिस्टल भी ले उड़े चोर, बेहद सुरक्षित एरिया में वारदात
कैसे खुला राज?
महिला डिप्टी कलेक्टर के बंगले में घुस गए चोर, फिर जो गदर मचाया कि बस…
पुलिस ने की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman