अर्धनग्न होकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग, लगाई मदद की गुहार, कलेक्टर ने दिया इंसाफ का भरोसा
Vikram Jain | Mar 25, 2025, 19:21 IST
maihar buold elder complaint collector helped
मैहर में जनसुनवाई के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग अर्धनग्न अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिन्हें देखकर अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस की उदासीनता के कारण शिकायत की। कलेक्टर ने तुरंत बुजुर्ग को मदद दी और उनके लिए कपड़े मंगवाए।
मध्य प्रदेश के मैहर से एक अनोखा मामला सामने आया। यहां मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में 85 वर्षीय बुजुर्ग अर्धनग्न होकर अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे गए। पुलिस की कार्रवाई में उदासीनता से आहत ये बुजुर्ग अपनी परेशानी लेकर कलेक्टर रानी बाटड के पास पहुंचे। कलेक्टर ने तुरंत बुजुर्ग को कपड़े दिलवाए और उनकी शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मैहर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब 85 वर्षीय एक बुजुर्ग सुंदर लाल तिवारी अर्धनग्न अवस्था में कलेक्टर रानी बाटड के पास पहुंच गए। बुजुर्ग को इस हालत में देखकर कलेक्टर और अन्य अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद कलेक्टर रानी बाटड ने तुरंत संज्ञान लिया और बुजुर्ग को कुर्सी पर बैठाया। उन्होंने तुरंत उनके लिए पानी की व्यवस्था की। इसके बाद अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने तत्काल कपड़े मंगवाए और सुंदर लाल को नया कुर्ता-पायजामा पहनाया।
ये खबर भी पढ़ें... मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
रामनगर तहसील के हिनौती गांव के निवासी सुंदर लाल तिवारी ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन्होंने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की उदासीनता से परेशान होकर वह अर्धनग्न हालत में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री को भारतीय सेना से 600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सप्लाई होंगे ये वाहन
कलेक्टर ने सुंदर लाल की शिकायत सुनी और उसे गंभीरता से लिया। उन्होंने बुजुर्ग को मामले में उचित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय में इस घटना ने प्रशासन के संवेदनशील दृष्टिकोण और जनता से जुड़े मामलों में त्वरित हस्तक्षेप की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।
ये खबर भी पढ़ें... गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
✅ 85 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर लाल तिवारी पुलिस की कार्रवाई में नाकामी से परेशान होकर जनसुनवाई में पहुंचे।
✅ बुजुर्ग अर्धनग्न अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां कलेक्टर ने तुरंत उनकी मदद की।
✅ कलेक्टर रानी बाटड ने बुजुर्ग को कुर्सी पर बैठाया और उनके लिए पानी की व्यवस्था की।
✅ अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत बुजुर्ग को नया कुर्ता-पायजामा पहनाया।
✅ कलेक्टर ने बुजुर्ग को न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ये खबर भी पढ़ें... power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
मैहर न्यूज | Maihar news | मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ | मैहर पुलिस | एमपी न्यूज
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री को भारतीय सेना से 600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सप्लाई होंगे ये वाहन
कलेक्टर ने बुजुर्ग को दिया न्याय का भरोसा
ये खबर भी पढ़ें... गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ बुजुर्ग अर्धनग्न अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां कलेक्टर ने तुरंत उनकी मदद की।
✅ कलेक्टर रानी बाटड ने बुजुर्ग को कुर्सी पर बैठाया और उनके लिए पानी की व्यवस्था की।
✅ अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत बुजुर्ग को नया कुर्ता-पायजामा पहनाया।
✅ कलेक्टर ने बुजुर्ग को न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ये खबर भी पढ़ें... power cut: MP में अप्रैल और मई में गुल होगी आपके घर की बिजली, गर्मी से लड़ने के लिए रहें तैयार
मैहर न्यूज | Maihar news | मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ | मैहर पुलिस | एमपी न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari