गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन

Vikram Jain | Mar 25, 2025, 16:40 IST
Share
damoh administration action bulldozer goukashi
damoh administration action bulldozer goukashi

दमोह में गोहत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने सीता बावड़ी क्षेत्र में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया। साथ ही करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

मध्य प्रदेश के दमोह में प्रशासन ने गोहत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सीता बावड़ी क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई से करोड़ों रुपए की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। प्रशासन ने यह कार्रवाई कार्रवाई हाल ही में हुई एक गर्भवती गाय की हत्या के बाद उठाया गया, गाय की हत्या के बाद शहर में तनाव फैल गया था। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानें पूरा मामला

दमोह में हाल ही में गौकशी की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। हिंदू संगठनों के विरोध और बाजार बंद होने के बाद प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सीता बावड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर आरोपियों के घरों को जमीदोंज किया गया है। सीएसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम आरएल बागरी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के बाद करोड़ों रुपए की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

ये खबर भी पढ़ें...

पत्नी को बिना बताए मायके जाना पड़ा महंगा, ससुराल पहुंचकर पति ने फूंक दी दहेज में मिली कार

गाय की हत्या से तनाव, हिंदू संगठनों में आक्रोश

दरअसल, सीता बावड़ी क्षेत्र में कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों ने एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी थी, जिसके बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों विरोध जताया था, बाजार बंद कराया गया था। साथ ही आरोपी का शार्ट एनकाउंटर भी किया गया था। मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गौकशी मामले में आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। एसडीएम आरएल बागरी ने कहा कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण वाली जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद इस जमीन पर प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश साफ है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखेगा। (Damoh News)

ये खबर भी पढ़ें...

छात्र के साथ मारपीट, सिर पर रखवाई चप्पल, बुलवाया- लव जिहाद पाप है, वीडियो वायरल

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ दमोह में गौकशी के आरोपियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

✅ सीता बावड़ी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की जमीन पर अतिक्रमण हटाया गया।

✅ इस कार्रवाई में सीएसपी और एसडीएम की मौजूदगी में की गई।

✅ गौकशी के बाद इलाके में तनाव था, प्रशासन ने इसे नियंत्रित किया।

✅ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात प्रशासन ने कही है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में धान और गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम, निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल कमांड सेंटर

दमोह में गोकशी

दमोह न्यूज | बुलडोजर कार्रवाई | एमपी न्यूज हिंदी | दमोह जिला प्रशासन

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Damoh News
  • अतिक्रमण
  • दमोह में गोकशी
  • दमोह न्यूज
  • बुलडोजर कार्रवाई
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • दमोह जिला प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि