जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री को भारतीय सेना से 600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सप्लाई होंगे ये वाहन
Vikram Jain | Mar 25, 2025, 18:08 IST
jabalpur vehicle factory।
जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री (VFJ) को भारतीय सेना से 600 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसमें 590 स्टेलियन और 800 एलटीपीए वाहन बनाने होंगे। इसके अलावा, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने फैक्ट्री से 400 वाटर बाउजर का ऑर्डर दिया है।
जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री (VFJ) को भारतीय सेना और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) से बड़ा ऑर्डर मिला है। 600 करोड़ रुपए का यह ऑर्डर भारतीय सेना के लिए 590 स्टेलियन और 800 एलटीपीए बनाने का है। इसके साथ ही बीएसएफ को भी 400 वाहन सप्लाई किए जाएंगे। बीएसएफ ने 400 वाटर बाउजर का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर व्हीकल फैक्ट्री के उत्पादन में तेजी लाएगा और अगले वित्तीय वर्ष तक सभी वाहन सेना को सौंपने होंगे।
भारतीय सेना ने जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री को एक महत्वपूर्ण ऑर्डर दिया किया है। इसमें सेना के लिए 590 स्टेलियन और 800 एलटीपीए वाहनों का निर्माण करना शामिल है। इसके अलावा, बीएसएफ ने फैक्ट्री से 400 वाटर बाउजर बनाने का आर्डर दिया है। यह सभी वाहनों की आपूर्ति अगले फाइनेंशियल ईयर तक करनी होगी। बता दें कि स्टेलियन ट्रक और एलपीटीए ट्रक वीएफजे की शान है।
ये खबर भी पढ़ें... सैन्य क्षेत्र में नई पहल, VFJ करेगा टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, यूनिट तैयार
व्हीकल फैक्ट्री (jabalpur vehicle factory) की यह पुरानी परंपरा रही है कि वह सेना के लिए वाहन तैयार करती है। आजादी के बाद से फैक्ट्री ने शक्तिमान और जोंगा जैसी शक्तिशाली गाड़ियों के साथ ही स्टेलियन और एलपीटीए निर्माण की शुरुआत की थी। अब इस वित्तीय वर्ष के लिए फैक्ट्री को 1390 गाड़ियों का ऑर्डर मिला है। फैक्ट्री को अगले फाइनेंशियल ईयर तक इन वाहनों की आपूर्ति करनी होगी। इस बड़े ऑर्डर के बाद फैक्ट्री में उत्पादन की गति तेज हो गई है। फैक्ट्री के पास पहले से 423 वाटर बाउजर के ऑर्डर पेंडिंग हैं और बीएसएफ की कुछ नई मॉडिफिकेशन की भी आवश्यकता है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बटालियन अपने ऑर्डर को लेकर निर्माणी में डेरा डाले हुए हैं। बीएसएफ के तीन कर्नल और सात जवान फैक्ट्री में काम की निगरानी कर रहे हैं और ऑफिसर्स मेस में ठहरे हुए हैं। यह सभी अधिकारी और कर्मचारी काम के दौरान मौके पर मौजूद रहते हैं। फिलहाल फैक्ट्री के पास 423 वाटर ब्राउजर का ऑर्डर पेंडिंग चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के सीजीएम संजीव भोला ने बताया कि व्हीकल फैक्ट्री को सेना से 600 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। सभी वाहनों को तैयार कर एक साल में सेना को सौंपा जाना है। इस बड़े ऑर्डर के साथ फैक्ट्री की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने आगे बताया कि फैक्ट्री को आर्मी की तरफ से भी 2 बड़े ऑर्डर जल्द मिलने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज
✅ व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर को भारतीय सेना से 600 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।
✅ इस बड़े ऑर्डर में 590 स्टेलियन और 800 एलटीपीए वाहन बनाने होंगे।
✅ बीएसएफ ने 400 वाटर बाउजर का ऑर्डर भी दिया है।
✅ फैक्ट्री को अगले वित्तीय वर्ष तक इन सभी वाहनों की आपूर्ति करनी होगी।
✅ इस ऑर्डर से फैक्ट्री की वित्तीय स्थिति और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
ये खबर भी पढ़ें... गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
मध्य प्रदेश | जबलपुर न्यूज | Jabalpur News
व्हीकल फैक्ट्री को मिला 600 करोड़ का ऑर्डर
ये खबर भी पढ़ें... सैन्य क्षेत्र में नई पहल, VFJ करेगा टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, यूनिट तैयार
फैक्ट्री में बढ़ी उत्पादन की रफ्तार
बीएसएफ के लिए 400 वाटर बाउजर का ऑर्डर
ये खबर भी पढ़ें... मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
मजबूत होगी फैक्ट्री की वित्तीय स्थिति
ये खबर भी पढ़ें... नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ इस बड़े ऑर्डर में 590 स्टेलियन और 800 एलटीपीए वाहन बनाने होंगे।
✅ बीएसएफ ने 400 वाटर बाउजर का ऑर्डर भी दिया है।
✅ फैक्ट्री को अगले वित्तीय वर्ष तक इन सभी वाहनों की आपूर्ति करनी होगी।
✅ इस ऑर्डर से फैक्ट्री की वित्तीय स्थिति और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
ये खबर भी पढ़ें... गोहत्या के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त की गई करोड़ों की जमीन
मध्य प्रदेश | जबलपुर न्यूज | Jabalpur News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari