सीधी में बिजली टावर गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Raj Singh | Dec 26, 2024, 15:22 IST
Share
SIDHI ACCIDENT
SIDHI ACCIDENT

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक जिले में बिजली टावर शिफ्ट करने का काम चल रहा था तभी टावर जमीन पर गिर गया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक जिले में बिजली टावर शिफ्ट करने का काम चल रहा था तभी टावर जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि मजदूर करीब 70 फीट की उंचाई से गिरे हैं।

खबरों की मानें तो पांच लोगों की मौत हुई है जबकि बाकी के लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें बेहतर इलाजा के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। खबरें ये भी हैं कि जिन लोगों की मौत हुई हैं उनमें दो सगे भाई भी हैं।

SIDHI HIGH TENSION TOWER BROKEN
SIDHI HIGH TENSION TOWER BROKEN

चार लोगों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

दरअसल, ये घटना जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत पटेहरा गांव की है। रेलवे शिफ्टिंग के लिए बिजली टावर को एक जगह से दूसरे जगह पर शिफ्ट किया जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। वहीं इस दौरान बिजली टावर गिरने से भी कई लोग चपेट में आ गए। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। पांचों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने क्या बताया?

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सीधी जिले के एसपी रवींद्र वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि सीधी कस्बे में शिफ्टिंग के दौरान बिजली का टावर गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में टावर बदलने का काम चल रहा था। टावर शिफ्टिंग के दौरान अचानक जर्जर टावर गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में टावर गिरने से पांच लोगों की मौत की खबर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • सीधी
  • सीधी समाचार
  • सीधी पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई