देर रात एमपी में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राघवेंद्र होंगे सीएम के नए प्रमुख सचिव

Pooja Kumari | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
देर रात एमपी में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राघवेंद्र होंगे सीएम के नए प्रमुख सचिव
देर रात एमपी में हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राघवेंद्र होंगे सीएम के नए प्रमुख सचिव

मध्य प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार देर रात राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया।

BHOPAL. मप्र में बीते शुक्रवार यानी 15 दिसंबर को देर रात प्रशासनिक फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जगह खनिज साधन विभाग के PS (प्रमुख सचिव) राघवेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री मोहन यादव का PS बनाया गया है। डॉ. यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला फेरबदल है।

राघवेंद्र सिंह हैं 1997 बैच के आईएएस

बता दें कि रस्तोगी लंबे समय से शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री के PS बने हुए थे। राघवेंद्र सिंह 1997 बैच के आईएएस हैं। अब वे 1994 बैच के मनीष रस्तोगी की जगह लेंगे। रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल में 3 साल 10 महीने तक उनके प्रमुख सचिव रहे। जानरापी के मुताबिक डॉ. यादव के सीएम पद की शपथ लेने के 2 दिन में ही उन्हें हटाकर बिना विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया है। हाल ही में रस्तोगी ने खुद भी पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी।

अब राघवेंद्र होंगे सीएम प्रमुख सचिव

राघवेंद्र सिंह को लोकसेवा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शिवराज सरकार में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव रहे राघवेंद्र को विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले ही जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरित करके खनिज विभाग की जवाबदारी सौंपी गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-16 at 9.42.14 AMdygcyc.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-16 at 9.42.14 AMdygcyc.jpeg

Tags:
  • Dr. Mohan Yadav
  • डॉ मोहन यादव
  • MP's new CM Dr. Mohan Yadav
  • Raghavendra will be the Principal Secretary to CM
  • Raghavendra Singh
  • एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव
  • राघवेंद्र होंगे सीएम के प्रमुख सचिव
  • राघवेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा