Narendra Modi को फिर बनाएं पीएम, अमित शाह बोले- महाशक्ति बनेगा भारत

Jitendra Shrivastava | Feb 25, 2024, 22:01 IST
Share
THE SOOTR
मध्यप्रदेश पहुंचे अमित शाह बोले- महाशक्ति बनेगा भारत।

मध्यप्रदेश पहु्ंचे अमित शाह ने कहा कि हमने चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में माना है, हमने इसे जनसम्पर्क का जरिया बनाने का काम किया है। प्रबुद्ध होने के नाते आपकी जिम्मेदारी ज्यादा है क्योंकि आप केवल वोट नहीं देते, जनमत भी बनाते हैं।

संजय शर्मा, BHOPAL. कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) परिसर में भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण रविवार शाम देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया। वे यहां भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग समागम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदेश भर से आए प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए गृहमंत्री शाह ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन को कौरव और भाजपा को पांडवों का खेमा भी बताकर चोट की और मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियां गिनाई।

Narendra Modi की प्राथमिकताएं गिनाईं


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम 5.40 बजे कन्वेंशन सेंटर पहुंचे थे। यहां परिसर में हाल ही में स्थापित भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों से संवाद कर भाजपा की प्राथमिकताएं गिनाईं। शाह ने कहा 2024 का साल पूरे विश्व में लोकतंत्र के पर्व का वर्ष है। इस वर्ष में विश्व की 40 फीसदी आबादी चुनावों में जा रही है। पाक और बांग्लादेश में चुनाव हो चुके हैं। भारत में भी इसी साल में चुनाव होने हैं, 100 करोड़ मतदाताओं का संघ इसमें अपना मत प्रदर्शित करेगा की देश के शासन की धुरी किस व्यक्ति, किस पार्टी और किस विचारधारा के हाथ में रहेगी। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में किए वैक्सीनेशन, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करना सहित अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में लोगों में मानस तैयार करने का आव्हान किया।

ये खबरें भी पढ़ें...

भाजपा पांडवों की टोली और कांग्रेस गठबंधन कौरवों का खेमा : शाह

महिला Congress प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने दिया इस्तीफा,ये बताया कारण

मोदी की गारंटी पूरी करने MP को 1 लाख करोड़ का पैकेज दे केंद्र : जीतू

बोल हरि बोल: मोटाभाई के सियासी डोज और मोहन की तान...गुरु-चेला फिर चर्चा में

भाजपा के लिया सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं चुनाव


प्रबुद्धजनों को सम्बोधित कर रहे केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा जनसंघ से भाजपा बनने के बीच हमने कभी चुनाव को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बनाया। हमने चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में माना है, हमने इसे जनसम्पर्क का जरिया बनाकर अपनी विचारधारा और सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। प्रबुद्ध होने के नाते आपकी जिम्मेदारी ज्यादा है क्योंकि आप केवल वोट नहीं देते, जनमत भी बनाते हैं। आपके विचारों का महत्व है क्योंकि आप जो कहते हैं जनता उसे ध्यान से सुनती है- समझती है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद हमारे देश में जो चुनाव हुए वे जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से प्रभावित रहे हैं। हमारा लोकतंत्र परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण के चार नासूरों से घिरा रहा है जिन्हें मोदी सरकार ने दूर कर दिया है।

अब भारत में कौरव-पांडवों के तरह दो खेमे


गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा आज देश की राजनीति दो खेमों में बंट गई है, जैसे महाभारत में कौरव और पांडवों के खेमे थे। एक खेमे में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और देशभक्तों की टोली है और दूसरे खेमे में सात परिवारों का गठबंधन। उन्होंने पूछा, कौन है ये घमंडिया गठबंधन, कौन है ये इंडिया गठबंधन। जिन्हें अपने परिवार का घमंड है, वे नहीं चाहते चाय बेचने वाला कभी प्रधानमंत्री बने। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी को सीएम बनाना चाहते हैं। ममता बनर्जी अपने भतीजे को लालू जी अपने पुत्र को, स्टालिन अपने बेटे को बनाना चाहते हैं। तो मुलायम सिंह जी के बेटे अखिलेश सीएम बनने के बाद फिर बनना चाहते हैं। जिन्हें अपने बेटा-बेटी, भतीजा-भतीजी की चिंता है वे भारत के गरीब की चिंता क्या करेंगे, ऐसे लोग भारत को दुनिया में सम्मान नहीं दिला सकते।

Tags:
  • narendra modi
  • अमित शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज