भोपाल की युवती का मनाली में मर्डर , प्रेमिका का शव बैग में भरकर ले जा रहा था प्रेमी
Vikram Jain | May 17, 2024, 24:17 IST
Manali murder case Bhopal girl murder Manali news Bhopal crime news
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मनाली घूमने गई युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। युवती का शव होटल में बैग में मिला। पुलिस ने मामले में हरियाणा के रहने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती अपने प्रेमी के साथ मनाली घूमने गए थी।
BHOPAL. भोपाल की रहने वाली युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या कर दी गई। शाहपुरा इलाके की रहने वाली शीतल नाम की युवती अपने प्रेमी के साथ मनाली में घूमने के लिए गई थी। जहां प्रेमी ने होटल में उसकी हत्या कर दी। मामले में होटल के स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक भोपाल की रहने वाली शीतल हरियाणा के पलवल के रहने वाले विनोद ठाकुर के साथ 13 मई को मनाली के एक होटल में पहुंची थी। दोनों ने मनाली में होटल बुक किया। दोनों होटल के 302 नंबर कमरा में रुके थे। 13 मई को दोनों ने चेक इन किया था और 15 मई की शाम चेक आउट करना था। होटल स्टॉफ का कहना है कि 13 मई को चेक इन करने के बाद दोनों दो दिन तक होटल में रुके और घूमे फिरने गए। 15 मई को विनोद ने चेक आउट किया और वाल्वो बस स्टैंड तक जाने के लिए टैक्सी बुलवाई। इसी दौरान होटल के स्टाफ ने उससे शीतल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो लेह निकल गई है। विनोद के पास एक बैग था जो काफी भारी था। टैक्सी में चढ़ाते वक्त होटल के स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने बैग खोलने के लिए कहा जिससे विनोद घबरा गया और मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जब पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें शीतल की लाश भरी हुई थी।
बैग से युवती का शव निकलने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने दो टीम गठित कीं। तलाशी में जुटी पुलिस ने घेराबंदी कर झीड़ी में एचआरटीसी की बस में आरोपी विनोद गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू के बिजौरा से उसे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही है। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
वारदात की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस होटल में दोनों ठहरे थे, वहां सीसीटीवी कैमरे खराब थे। साथ ही होटल में दोनों की प्रॉपर एंट्री भी दर्ज नहीं की गई थी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सिर्फ युवती का आधार कार्ड लेकर ही औपचारिकता महज पूरी की थी, जबकि युवक से किसी प्रकार पहचान पत्र नहीं लिया गया था। पुलिस के मुताबिक शीतल के शव को मरोड़कर बैग में भरा गया था, उसकी हत्या कैसे की गई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
भोपाल की युवती मनाली में हत्या, भोपाल क्राइम न्यूज, बैग में मिली युवती की लाश, मनाली न्यूज
Bhopal girl murdered in Manali, Bhopal Crime News, Dead body of girl found in bag, Manali News
302 नंबर कमरे में रुके थे विनोद और शीतल

घेराबंदी कर आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
बैग से युवती का शव निकलने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने दो टीम गठित कीं। तलाशी में जुटी पुलिस ने घेराबंदी कर झीड़ी में एचआरटीसी की बस में आरोपी विनोद गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू के बिजौरा से उसे गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही है। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
खराब थे होटल के सीसीटीवी कैमरे
वारदात की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस होटल में दोनों ठहरे थे, वहां सीसीटीवी कैमरे खराब थे। साथ ही होटल में दोनों की प्रॉपर एंट्री भी दर्ज नहीं की गई थी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सिर्फ युवती का आधार कार्ड लेकर ही औपचारिकता महज पूरी की थी, जबकि युवक से किसी प्रकार पहचान पत्र नहीं लिया गया था। पुलिस के मुताबिक शीतल के शव को मरोड़कर बैग में भरा गया था, उसकी हत्या कैसे की गई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
भोपाल की युवती मनाली में हत्या, भोपाल क्राइम न्यूज, बैग में मिली युवती की लाश, मनाली न्यूज
Bhopal girl murdered in Manali, Bhopal Crime News, Dead body of girl found in bag, Manali News
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj