मंडला में BJP जिला महामंत्री की दबंगई, विवाद के बाद दुकानदार को जमकर पीटा, कपड़े फाड़े
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 17, 2025, 17:12 IST
BJP leaders assaults shopkeeper
मंडला में भाजपा जिला महामंत्री उमेश ठाकुर और उनके बेटे हर्ष ठाकुर ने किराया को लेकर हुए विवाद के चलते एक दुकानदार के साथ मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
MP News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भाजपा के तीन बार जिला महामंत्री पद पर रहे उमेश ठाकुर और उनके बेटे हर्ष ठाकुर ने एक मोबाइल दुकान के दुकानदार अभिषेक ठाकुर से मारपीट की है। यह विवाद किराए को लेकर हुआ था। घटना 12 मई को घुटास बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल दुकान की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उमेश ठाकुर और उनका बेटा हर्ष दुकान में घुसते हैं और अभिषेक ठाकुर से गाली-गलौज करने लगते हैं। दोनों मिलकर दुकानदार को जबरदस्ती दुकान से बाहर खींचते हैं, उसकी शर्ट फाड़ देते हैं और नीचे पटक देते हैं। इसके बाद जब अभिषेक फिर से खड़ा होता है, तो पिता और बेटे ने उसे थप्पड़ मार दिए। आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
ये भी पढ़ें:
भाजपा विधायक शाक्य बोले- मेरी हालत ठीक वैसी जैसे 'गरीब की लुगाई, सब गांव की भौजाई'
अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उन्होंने उमेश ठाकुर की मोबाइल दुकान इस साल 30 मार्च को 6 महीने के लिए किराए सेली थी। एक हफ़्ते बाद ही उमेश ने उनसे दुकान खाली करने के लिए कहा। अभिषेक ने 18 अप्रैल को दुकान खाली कर दी। लेकिन 12 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे उमेश ने फोन करके किराया माँगा। अभिषेक ने बताया कि उनके 57,000 रुपए बकाया हैं, उसमें से किराया काट लिया जाए। इस पर उमेश और उनका बेटा हर्ष दुकान पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।
उमेश ठाकुर मंडला जिले में भाजपा के तीन बार जिला महामंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे मवई मंडल अध्यक्ष, घुटास ग्राम पंचायत सरपंच और मवई जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बम्हनी दौरे के दौरान भी उमेश ठाकुर मप्र के सीएम मोहन यादव का स्वागत करने हेलिपैड पर मौजूद थे।
मारपीट की शिकायत मिलने पर मंडला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि विवाद दुकान के किराए को लेकर हुआ था और मामले की जांच जारी है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ मामला
ये भी पढ़ें:
भाजपा विधायक शाक्य बोले- मेरी हालत ठीक वैसी जैसे 'गरीब की लुगाई, सब गांव की भौजाई'
क्या था विवाद
भाजपा जिला महामंत्री उमेश ठाकुर की राजनीतिक पृष्ठभूमि
जांच जारी
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava