MP में ब्रेनवॉश कर बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश, बाल आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Vikram Jain | Mar 29, 2025, 03:00 IST
Share
Mandla hostel children's conversion case
सांकेतिक फोटो

मंडला में एक हॉस्टल में बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने जब जांच की तो सामने आया कि बच्चों को पेरेंट्स की अनुमति के बिना ईसाई धर्म की गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से धर्मांतरण की एक गंभीर कोशिश का मामला सामने आया है, जहां 48 बच्चों को पेरेंट्स की अनुमति के बिना ईसाई धर्म की प्रार्थना में शामिल किया जा रहा था। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने इस मामले की जांच की, और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। टीम को बच्चों ने खुद बताया कि उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा था। अब इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जानें पूरा मामला

मंडला के बिछिया जनपद के साइन फॉर इंडिया स्कूल में 48 बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम जब यहां जांच करने पहुंची, तो पाया कि ओडिशा का ज्योति राज बगैर किसी अनुमति के यह स्कूल और छात्रावास चला रहा था। टीम ने यहां बच्चों की प्रार्थना का वीडियो भी बनाया, जिसमें कुछ छात्राएं ईसाई धर्म की प्रार्थना करती नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें...

धर्मांतरण का खेल: MP में पुलिस ने ट्रेन से पकड़े 18 यात्री, ईसाई बनने जा रहे थे जालंधर

बच्चे बोले- पास्टर और सिस्टर बनने की इच्छा

जांच में यह भी पता चला कि इस हॉस्टल में 48 बच्चे रह रहे हैं, जिनमें 15 लड़कियां और 33 लड़के शामिल हैं। ये बच्चे मंडला, ओडिशा और अनूपपुर के हैं। छात्रावास में इन बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। टीम ने जांच के दौरान बड़ी मात्रा में धार्मिक किताबें जब्त की है। बच्चों से बात करने पर उन्होंने यह बताया कि उन्हें डॉक्टर या इंजीनियर नहीं, बल्कि पास्टर और सिस्टर बनने की इच्छा है। इसके अलावा, यह भी सामने आया कि बच्चों को बिना पेरेंट्स की अनुमति के धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी में धर्मांतरण पर फांसी का प्रस्ताव, जानें अन्य राज्यों में क्या हैं कानूनी प्रावधान

हॉस्टल के रिकॉर्ड में बच्चों का धर्म क्रिश्चियन

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा ने बताया कि इस स्कूल के दस्तावेजों में बच्चों का धर्म हिंदू और जाति गोंड लिखा था, लेकिन हॉस्टल के रिकॉर्ड में उन्हें क्रिश्चियन बताया गया था। यहां रह रहे 48 बच्चों के पूरे दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसके अलावा, हॉस्टल में बच्चियों के बाथरूम में कैमरे लगे हुए थे, जो आपत्तिजनक थे।

बच्चों का किया जा रहा ब्रेनवॉश

मामले में डीपीसी केके उपाध्याय ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्कूल में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं। यहां बच्चों के ब्रेनवॉश की प्रक्रिया हो रही है। गुरुवार की रात को पहुंचने पर देखा लड़कियां और लड़के प्रार्थना कक्ष में बाइबिल लेकर जा रहे थे। जब टीम वहां पहुंची, तो बच्चों ने बताया कि वे रोज शाम 6:30 बजे से ईसाई धर्म की प्रार्थना करते हैं। बच्चों ने यह भी बताया कि पहले वे दूसरे धर्म के अनुयायी थे, लेकिन अब उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा, सीएम मोहन बोले- नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे दुष्कर्मी

MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू



मंडला न्यूज | Mandla News | धर्मांतरण का मामला | एमपी न्यूज | बच्चों का धर्मांतरण | मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Mandla News
  • धर्मांतरण का मामला
  • मंडला न्यूज
  • ईसाई धर्म
  • मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग
  • बच्चों का धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा