मंदसौर में पुलिस का एक्शन, 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर अरेस्ट

Sandeep Kumar | May 31, 2026, 19:00 IST
Share
mandsaur brown sugar
mandsaur brown sugar

मंदसौर में पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की है। साथ ही इस मामले में 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास दो कार और सात मोबाइल जब्त किए गए। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

News in Short

  • मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया।
  • 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।
  • फरार आरोपी अजीज की तलाश अभी जारी है।
  • कार और सात मोबाइल जब्त, साइबर सेल जांच कर रहा है।
  • पुलिस टीम को SP ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।

News in Detail

मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया है। 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 89/26 दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद पुलिस ने SP विनोद कुमार मीना के निर्देश पर ये कार्रवाई की है।

ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश

मंदसौर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया। नई आबादी थाना टीम ने 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी अजीज की तलाश जारी है।

इस मामले में थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत धारा 8, 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय थे। सप्लायर नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

तलाशी में पुलिस ये बरामद किया

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सुजुकी एस-क्रॉस और हुंडई क्रेटा कार जब्त की। इसके अलावा सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। मोबाइल का साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

गिरफ्तार और फरार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत वर्मा, मोना सेन, राहुल मीणा, सुभाष उर्फ पिंटू और जितेंद्र उर्फ कारू शामिल हैं। फरार आरोपी अजीज की तलाश जारी है। पुलिस टीम सभी आरोपियों और सप्लायर नेटवर्क की जांच कर रही है।

SP ने की इनाम देने की घोषणा

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल और आरक्षक मुजफ्फरुद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

FAQ

  1. मंदसौर में कितनी ब्राउन शुगर बरामद हुई?
    पुलिस ने 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की।

ये भी पढ़ें...

सिस्टम की लापरवाही से इंजीनियर को हुई जेल, अमचूर पाउडर को बताया ड्रग्स, ऐसे हुआ भंडाफोड़

मंदसौर पोस्ट ऑफिस में अफीम तस्करी का भंडाफोड़: चॉकलेट बताकर स्पीड पोस्ट से कनाडा भेज रहे थे ड्रग्स

दुबई से रायपुर तक ड्रग्स का भूतनाथ कनेक्शन; प्रोफेसर गैंग के गुर्गों का सनसनीखेज खुलासा

जिंदा शिक्षक बन गए मृत, मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल की बड़ी लापरवाही आई सामने

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर
  • ब्राउन शुगर
  • ड्रग्स
  • मंदसौर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि