मंदसौर में जामतारा जैसा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
Jitendra Shrivastava | Nov 14, 2024, 20:44 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के मंदसौर में राज्य साइबर पुलिस ने जामतारा जैसे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया, जहां ALGO ट्रेडिंग ऐप से लोगों को ठगने का काम हो रहा था...
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय उज्जैन ने मंदसौर जिले के शामगढ़ में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। यहां शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को निवेश में ऊंचा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। इस सेंटर में डायमंड रिसर्च कंपनी नामक फर्जी संस्था के जरिए ALGO TRADING एप के माध्यम से लोगों की मेहनत की कमाई को लूटने का काम किया जा रहा था।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ में राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस सेंटर का संचालन जामतारा की तर्ज पर शेयर ट्रेडिंग (Share Trading) और निवेश के नाम पर ठगी करने के उद्देश्य से किया जा रहा था। कॉल सेंटर डायमंड रिसर्च कंपनी (Diamond Research Company) के नाम से ALGO ट्रेडिंग ऐप (ALGO Trading App) के माध्यम से लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ठग रहा था।
राज्य साइबर पुलिस को सूचना मिली कि शामगढ़ के पंजाबी कॉलोनी में 20-25 कर्मचारी कार्यरत एक कॉल सेंटर फर्जी कॉल के जरिए निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहा है। शिकायत के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) मो. यूसुफ कुरैशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) सायबर योगेश देशमुख को सूचित किया। इस पर योगेश देशमुख ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। उप पुलिस अधीक्षक लीना मरोठ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा, जहां 4 लड़के और 17 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 30 फर्जी सिम (Fake SIM Cards), 20 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (Android Mobile Phones) और 20 कीपैड फोन (Keypad Phones) बरामद किए। इस कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों से 10 हजार रुपए निवेश के नाम पर लेकर 5 से 7 प्रतिशत तक हर दिन मुनाफा देने का वादा कर उनकी गाढ़ी कमाई फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाते थे। मामले में आरोपियों द्वारा ठगे गए लोगों की संख्या और उनके रुपए वापस लाने के लिए बैंक खातों का पता लगाया जा रहा है।
साइबर पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश के नाम पर कॉल करे तो पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करें। इस प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचने के लिए अपने नजदीकी थाने या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
बड़े मुनाफे का लालच दे रही थी कंपनी
कॉल सेंटर से 4 लड़के और 17 लड़कियों को पकड़ा
30 सिम, 20 एंड्रॉइड मोबाइल और 20 कीपैड फोन जब्त
साइबर पुलिस ने जनता को सलाह दी है कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश के नाम पर कॉल करे तो पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करें। इस प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचने के लिए अपने नजदीकी थाने या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari