आलोट के पूर्व विधायक मनोज चावला भी अब भाजपा के साथ, खाद लूट कांड में थे आरोपी

मध्य प्रदेश में लगातार कांग्रेस को झटकों पर झटके मिल रहे हैं। अब रतलाम से कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। एक हैं पूर्व प्रदेश महासचिव तो दूसरे हैं आलोट सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक। 2018 में मनोज चावला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर

author-image
CHAKRESH
New Update
MANOJ CHAWLA JOIN BJP
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

आमीन हुसैन @ रतलाम 

Ex MLA MANOJ CHAWLA : मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक मनोज चावला भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगालिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप भी मौजूद दिखाई दिए। 

मध्य प्रदेश में लगातार कांग्रेस को झटकों पर झटके मिल रहे हैं। अब रतलाम से कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। एक हैं पूर्व प्रदेश महासचिव तो दूसरे हैं आलोट सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक। 2018 में मनोज चावला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पुत्र तत्कालीन आलोट के  विधायक जितेंद्र गहलोत को 5000 से ज्यादा मतों से हराया था। 

कांग्रेसी नाराज, पोस्टर पर पोती कालिख

कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला के भाजपा में शामिल होते ही जिले के नामली में लगे हुए पोस्टर पर उनके फोटो पर कालिख पोत दी गई। ऐसा करके कांग्रेसियों का यह संदेश है कि जो हमारी पार्टी से गया, अब तत्काल ही हमारे पोस्टर से भी उसे गायब कर दिया जाए। मनोज चावला के भाजपा में शामिल होने के पीछे अब लोग अटकलें लगा रहे हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि खाद लूट कांड में मनोज चावला को आरोपी बनाया गया था। मनोज चावला ने इसीलिए भाजपा की सदस्यता ली है ताकि सत्ताधारी पार्टी में रहेंगे किसी तरह की कार्रवाई से बच सकेंगे। 

 

कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर लूट का केस मनोज चावला