आलोट के पूर्व विधायक मनोज चावला भी अब भाजपा के साथ, खाद लूट कांड में थे आरोपी

CHAKRESH | Mar 23, 2024, 14:04 IST
Share
MANOJ CHAWLA JOIN BJP
MANOJ CHAWLA JOIN BJP

मध्य प्रदेश में लगातार कांग्रेस को झटकों पर झटके मिल रहे हैं। अब रतलाम से कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। एक हैं पूर्व प्रदेश महासचिव तो दूसरे हैं आलोट सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक। 2018 में मनोज चावला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर

आमीन हुसैन @ रतलाम

Ex MLA MANOJ CHAWLA : मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक मनोज चावला भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगालिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप भी मौजूद दिखाई दिए।

मध्य प्रदेश में लगातार कांग्रेस को झटकों पर झटके मिल रहे हैं। अब रतलाम से कांग्रेस के दो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। एक हैं पूर्व प्रदेश महासचिव तो दूसरे हैं आलोट सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक। 2018 में मनोज चावला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पुत्र तत्कालीन आलोट के विधायक जितेंद्र गहलोत को 5000 से ज्यादा मतों से हराया था।

कांग्रेसी नाराज, पोस्टर पर पोती कालिख

कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला के भाजपा में शामिल होते ही जिले के नामली में लगे हुए पोस्टर पर उनके फोटो पर कालिख पोत दी गई। ऐसा करके कांग्रेसियों का यह संदेश है कि जो हमारी पार्टी से गया, अब तत्काल ही हमारे पोस्टर से भी उसे गायब कर दिया जाए। मनोज चावला के भाजपा में शामिल होने के पीछे अब लोग अटकलें लगा रहे हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि खाद लूट कांड में मनोज चावला को आरोपी बनाया गया था। मनोज चावला ने इसीलिए भाजपा की सदस्यता ली है ताकि सत्ताधारी पार्टी में रहेंगे किसी तरह की कार्रवाई से बच सकेंगे।

Tags:
  • मनोज चावला
  • कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर लूट का केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच