एमपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप यादव बने नए आयुक्त जनसंपर्क, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट
Vikram Jain | Jan 04, 2024, 24:00 IST
एमपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप यादव बने नए आयुक्त जनसंपर्क, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट
मध्यप्रदेश में कई अधिकारियों का तबादला।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के तबादले का सिलसिला शुरू कर दिया है। प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नए साल पहले मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में 10 अधिकारियों का तबादला हुआ है। प्रदेश शासन ने नवीन पदस्थापना का आदेश रविवार को जारी किया है। 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है।
संदीप यादव होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त
मुख्यमंत्री के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभा रहे विवेक पोरवाल को हटाकर उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू अभिलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना कलेक्टर बदले गए
साल के आखिरी दिन प्रदेश में कई कलेक्टर यहां से वहां किए गए हैं। नीरज कुमार सिंह उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार सिंह के स्थान पर सोनिया मीणा को नर्मदापुरम कलेक्टर बनाया गया है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग नियुक्त किया है।
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। गुना में बस आग हादसे के बाद हटाए गए कलेक्टर तरुण राठी की जगह अमनबीर सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राज्य बीमा एवं फार्म विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बैतूल जिले के नए कलेक्टर होंगे।
इसके साथ ही उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला किया गया है। अपर कलेक्टर प्रीति यादव को आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर और रोशन कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थागत वित्त का नया सह-संचालक (उप सचिव मध्यप्रदेश) स्वप्निल कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं उमाकांत उमराव को राजस्व मंडल का सदस्य बनाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का प्रभार दीपाली रस्तोगी को दिया गया है। वहीं आशीष कुमार पाठक को नगर निगम उज्जैन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
जानें किसे कहां कौन-सी जिम्मेदारी मिली ?
![WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.05.jpeg]()
![WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.39.jpeg]()

WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.05.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.39.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.55.51.jpeg
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari