मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने लौटाए सुरक्षा गार्ड
Dolly patil | Oct 14, 2024, 13:14 IST
'असहयोग'
भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एडिशनल एसपी के सामने दंडवत होने वाले मामले के बाद अब वे बिना सुरक्षा गार्ड के ही बस में सवार होकर आम यात्रियों की तरह यात्रा कर रहे हैं।
भाजपा के मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने शासन की ओर से दिए गनमैन हटा दिए हैं। इसी के साथ शनिवार को वे अकेले रीवा से बस में मऊगंज गए थे। दरअसल जिले में नशीली सीरप, गांजा और अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है, जिसके कारण विधायक प्रदीप पटेल पुलिस से नाराज हैं।
मऊगंज विधायक ने नशा कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में वे नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और एडिशनल एसपी के सामने जमीन पर लेटकर दंडवत हो गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नशा कारोबारियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया था।
मोहन सरकार में अधिकारियों की चौखट पर दंडवत होकर सियासी हलचल पैदा करने वाले मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने शासन द्वारा दिए गए अपने सुरक्षा गार्ड को वापस कर दिया है और सरकारी वाहन के साथ सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को भी लौटा दिया है।
क्या है पूरा मामला
लौटाई सारी सुविधाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari