पुलिस पर आरोप, युवक को घर से उठाया, थाने में मारपीट के दौरान चोटी उखाड़ी, जनेऊ तोड़ा, अब हंगामा
Raj Singh | Sept 17, 2024, 18:10 IST
the sootr
मऊगंज में ब्राह्मण समाज के लोग गुस्से में हैं। जिले के शाहपुर थाने की पुलिस पर आरोप है कि उसने एक युवक को घर से उठाकर बुरी तरह पीटा। उसकी चोटी खींची और जनेऊ भी तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के मऊगंज से हैरान करने वाली खबर आई है। जिले के शाहपुर थाने में एक ब्राह्मण युवक की पिटाई का आरोप है। इसके अलावा युवक की चोटी काटने और जनेऊ तोड़ने का भी आरोप है। इस घटना के बाद से ब्राह्मण समाज में गुस्सा देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपकते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
दरअसल, कुछ दिन पहले जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें नरेंद्र मिश्रा नाम का शख्स भी शामिल था। नरेंद्र मिश्रा ने शाहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसे जबरदस्ती घर से उठा ले गई। थाने ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि न सिर्फ उसकी पिटाई की गई बल्कि पुलिसकर्मियों ने उसके सिर से चोटी भी खींच ली और जनेऊ भी तोड़ दिया।
इस घटना के बाद से ही ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। सोमवार (16 सितंबर) को बड़ी संख्या में लोगों ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) का घेराव किया था। इसमें लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो14 अक्टूबर से वो आमरण अनशन पर बैठेंगे।
ये भी खबर पढ़िए... राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले BJP नेताओं पर हर तहसील में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस
मऊगंज एसपी रचना ठाकुर ने मामले की जांच एएसपी अनुराग कुमार पांडेय को सौंप दी है। हंगामे को देखते हुए सोमवार रात को ही विवेकानंद यादव नामक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को शाहपुर टीआई बीसी विश्वास को लाइन अटैच कर दिया गया। जबकि थाने का प्रभार एएसआई अजय पांडेय को दिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले पर जिले की एसपी रचना ठाकुर का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में शाहपुर पुलिस पर लगे आरोप झूठे हैं। कैमरे में दिख रहा है कि पुलिस जब युवक को लेकर अदालत के लिए निकली, तब भी उसके सिर पर चोटी थी। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में युवक को लगी चोट भी गिरफ्तारी के 24 घंटे पहले की निकली है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो इस पूरी घटना में शामिल हैं। इसके साथ ही पटवारी ने हिंदू परंपरा का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
ब्राह्मण समाज में आक्रोश
ये भी खबर पढ़िए... राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले BJP नेताओं पर हर तहसील में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस
मऊगंज एसपी रचना ठाकुर ने मामले की जांच एएसपी अनुराग कुमार पांडेय को सौंप दी है। हंगामे को देखते हुए सोमवार रात को ही विवेकानंद यादव नामक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को शाहपुर टीआई बीसी विश्वास को लाइन अटैच कर दिया गया। जबकि थाने का प्रभार एएसआई अजय पांडेय को दिया गया है।
एसपी रचना ठाकुर का अलग दावा
जीतू पटवारी ने क्या कहा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava