मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसलों पर सियासत, इस आदेश को लेकर मायावती ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
Vikram Jain | Dec 15, 2023, 24:00 IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसलों पर सियासत, इस आदेश को लेकर मायावती ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
एमपी में खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा
BHOPAL. मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पहले ही आदेश में खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। वहीं मोहन सरकार के इस आदेश को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। अब मामले में यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। और इस फैसले को विवादित बताते हुए पुनर्विचार करने की मांग की है।
विवादित फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत
मध्यप्रदेश सरकार के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एतराज जताया है। मायावती ने मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश की नई बनी बीजेपी सरकार द्वारा बेरोजगारों व अन्य गरीब मेहनतकशों को रोटी-रोजी उपलब्ध कराने का जरूरी फैसला करने के बजाय, रोजगार के अभाव में मछली, अण्डा, मीट आदि का खुले में स्वरोजगार करने वालों पर दमन शुरू कर देना कितना उचित? इस विवादित फैसले पर पुनर्विचार जरूरी''
उजाड़ने से पहले दुकान क्यों नहीं देती सरकार?
दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा कि ''मध्य प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि सभी सरकारों से महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि को दूर करने पर ही पूरी तन्मयता से काम करने की जरूरत है, फिर भी इन वस्तुओं के खुले में व्यापार करने पर इतनी ज्यादा आपत्ति है तो उन्हें उजाड़ने से पहले दुकान एलाट करने की व्यवस्था सरकार क्यों नहीं करती?
आदेश को लेकर कमलनाथ ने दिया था ये बयान
बता दें कि खुले में मांस ब्रिक्री पर रोक के सीएम मोहन के फैसले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सरकार पर निशाना साधा था। पीसीसी चीफ ने कहा था कि ये विवाद करने के लिए बहाना ढूंढते रहते हैं। अब मायावती ने इस आदेश को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari