कांग्रेसी बोले गद्दार चले गए, खरा सोना बचा, क्रॉस वोटिंग के लिए करोड़ों का ऑफर
Sanjay Gupta | Jun 10, 2026, 22:46 IST
Photograph: (the sootr)
राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म खारिज होने का विरोध जारी है। इंदौर में भी राजबाड़ा पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म खारिज होने के विरोध में इंदौर में भी प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर तानाशाही करने के आरोप लगाए। साथ ही साल 2020 का कांड याद किया जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायक बीजेपी में शामिल हुुए थे और कमलनाथ सरकार गिर गई थी।
शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जो गद्दार थे वह चले गए। अब कांग्रेस में जो है वह खरा सोना है। इन्हें बीजेपी नहीं तोड़ पाए इसलिए नामांकन फार्म खारिज करने की साजिश की गई। अब हमे निगम चुनाव के लिए जुटना है। बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ना है।
वहीं जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए क्रास वोटिंग के लिए मंत्री पद का आफर दिया गया। करोड़ों का आफर दिया गया। लेकिन वह नहीं टूटे इसलिए बीजेपी के दबाव में नामांकन फार्म खारिज किया गया।
भोपाल से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट में वानखेड़े भी थे। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्लेन में जब हम सभी बैठे तो उसे उड़ने की मंजूरी नहीं दी गई। बताया गया कि देश में इस विमान का परीक्षण नहीं हुआ, फिर हमने पूछा कि यह फिर बैंगलुरू से भोपाल कैसे आया, इसका जवाब नहीं दिया।
पांच घंटे बाद मंजूरी मिली और जब रनवे से उड़ा तो खबर आई नामांकन निरस्त हो गया है। फिर विमान को वापस लौटाया गया। नामांकन खारिज होना पूरी तरह से साजिश है। क्योंकि इसमें केवल एफआईआर की जानकारी देना होती है जबकि मीनाक्षी पर कोई केस दर्ज नहीं है। आयोजन में कई नेता उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें..
मीनाक्षी का नामांकन रद्द: अब एमपी के कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार
मीनाक्षी केस: हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस में ही किसी विभीषण ने दी जानकारी
दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, भोपाल में उपवास पर बैठे कांग्रेसी
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर HC की रोक जारी, जांच आदेश में राहत
गद्दार थे वो चले गए, अब खरा सोना
मंत्री पद का भी आफर दिया गया
पांच घंटे बाद तक प्लेन में हम फंसे रहे
पांच घंटे बाद मंजूरी मिली और जब रनवे से उड़ा तो खबर आई नामांकन निरस्त हो गया है। फिर विमान को वापस लौटाया गया। नामांकन खारिज होना पूरी तरह से साजिश है। क्योंकि इसमें केवल एफआईआर की जानकारी देना होती है जबकि मीनाक्षी पर कोई केस दर्ज नहीं है। आयोजन में कई नेता उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें..
मीनाक्षी का नामांकन रद्द: अब एमपी के कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार
मीनाक्षी केस: हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस में ही किसी विभीषण ने दी जानकारी
दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, भोपाल में उपवास पर बैठे कांग्रेसी
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर HC की रोक जारी, जांच आदेश में राहत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari