Mendola ने 12 बजे पोस्ट किया, इतने में आने लगे संदेश बम के बाद अब कौन जीतू, राहुल, खड़गे या कमलनाथ...शाम को खोला राज
Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2024, 15:59 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के विधायक रमेश मेंदोला ने X पर एक पोस्ट क्या की, इंदौर से भोपाल तक सभी एक-दूसरे से पूछने लगा, भैय्या अब किसका नंबर है बीजेपी में जाने का। हालांकि, समय गुजर गया और इसके बाद मेंदोला ने इसका खुलासा नहीं किया...
संजय गुप्ता, INDORE. राजनीति में सबसे ज्यादा वोट से जीत का रिकार्ड बनाने वाले इंदौर दो विधानसभा के विधायक रमेश मेंदोला ( mendola) कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम को डिफ्यूज करने के बाद फिर चर्चा में हैं। अब नजरें कैलाश और रमेश की जोड़ी पर ही है कि अब किसे वह लेने वाले हैं। यह सुगबुगाहट और तेज हो गई जब मेंदोला ने सुबह 10.32 बजे अपने X पर एक संदेश ड्राप किया... आज दोपहर 12 बजे। इसके बाद फिर राजनीतिक खबरों का बाजार गर्म हो गया कि अब बम के बाद किसे बीजेपी में ला रहे हैं मेंदोला। इस पर कई नामों के कयास भी तेज हो गए। इसके बाद इंदौर से लेकर भोपाल तक सभी एक-दूसरे से पूछने लगा भैय्या अब किसका नंबर बीजेपी में जाने का। हालांकि समय गुजर गया और इसके बाद मेंदोला ने इसका खुलासा नहीं किया कि अब बीजेपी में कौन आ रहा है।
वहीं एक ने कांग्रेस की हालत पर मजेदार जवाब दिया कि माननीय 12 बज गए हैं. जब से आप ने 12 बजे का टाइम दिया कांग्रेस ने एमपी में सभी उम्मीदवारों को घर से निकलने नहीं दिया। एक ने कहा कि सांस लेता हूं और तब तक एक कांग्रेस वाला बीजेपी में आ जाता है। वहीं किसने सूरत 2 को लेकर कहा कि निर्दलीय से भी फार्म वापस करा लेते तो चुनवा खर्च बच जाता।
ये खबर भी पढ़ें...
Congress के मोती सिंह की याचिका रद्द, हाईकोर्ट ने कहा, आपका फार्म निरस्त हो गया
विधानसभा चुनाव 2023 में मेंदोला मप्र में सबसे ज्याद वोट 1.07 लाख से जीतने वाले विधायक बने थे। वह लगातार इंदौर विधानसभा दो से साल 2008, 2013, 2018 और 2023 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं और हर बार जीत का रिकार्ड बनाते हैं। वह सोमवार को तब सुर्खियों में आए जब कांग्रेस प्रत्याशी बम को वह कार में साथ में लेकर कलेक्टर कार्यालय गए, तेजी से फार्म वापस लिया, फिर कार में ही बैठाकर वापस उड़न छू हो गए। इसके पहले भी कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाने में कैलाश के साथ उनकी भूमिका मैदानी सहयोगी के तौर पर बहुत खास रही है।
![द सूत्र]()
मेंदोला ने 12:00 बजे ट्विटर संदेश का राज खोला और बोला की कथा 12:00 बजे शुरू हो गई थी पूर्महती 3:00 बजे हुई और साथ उन्होंने कांग्रेस विधायक रावत के बीजेपी में शामिल होने की फोटो वीडियोअटैच किया
लोगों ने लिए कई बड़े नाम
- इसके बाद लोगों ने मैसेज पर जवाब देना शुरू कर दिया। एक ने जवाब दिया- बस राहुल गांधी आना बाकी है। इस पर मेंदोला ने जवाब दिया- परम आदरणीय ज्ञानी, ध्यानी और विद्वान पुरूष जी जहां है उन्हें वहीं रहना चाहिए।
- एक ने खड़गे का नाम लिया तो मेंदोला ने स्माइली से जवाब दिया
- कमलनाथ का नाम एक ने लिया तो मेंदोला ने जवाब दिया उनेक नाम में ही कमल है
- किसी ने जीतू पटवारी का नाम लिया और कहा कि क्या वह आ रहे हैं। इसक जवाब भी स्माइली से दिया गया। वहीं किसी ने जवाब दिया दादा पटवारी जी को ही ले लो अब।
- किसी ने कहा इंदौर में तो पूरी 12 बजा दी कांग्रेस की, अब क्या बचा मित्रवर
12 बज गए कांग्रेस ने किसी को घर से नहीं निकलने दिया
वहीं एक ने कांग्रेस की हालत पर मजेदार जवाब दिया कि माननीय 12 बज गए हैं. जब से आप ने 12 बजे का टाइम दिया कांग्रेस ने एमपी में सभी उम्मीदवारों को घर से निकलने नहीं दिया। एक ने कहा कि सांस लेता हूं और तब तक एक कांग्रेस वाला बीजेपी में आ जाता है। वहीं किसने सूरत 2 को लेकर कहा कि निर्दलीय से भी फार्म वापस करा लेते तो चुनवा खर्च बच जाता।
ये खबर भी पढ़ें...
Congress के मोती सिंह की याचिका रद्द, हाईकोर्ट ने कहा, आपका फार्म निरस्त हो गया
क्यों आए मेंदोला चर्चा में
विधानसभा चुनाव 2023 में मेंदोला मप्र में सबसे ज्याद वोट 1.07 लाख से जीतने वाले विधायक बने थे। वह लगातार इंदौर विधानसभा दो से साल 2008, 2013, 2018 और 2023 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं और हर बार जीत का रिकार्ड बनाते हैं। वह सोमवार को तब सुर्खियों में आए जब कांग्रेस प्रत्याशी बम को वह कार में साथ में लेकर कलेक्टर कार्यालय गए, तेजी से फार्म वापस लिया, फिर कार में ही बैठाकर वापस उड़न छू हो गए। इसके पहले भी कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाने में कैलाश के साथ उनकी भूमिका मैदानी सहयोगी के तौर पर बहुत खास रही है।
शाम को खोला राज
द सूत्र
मेंदोला ने 12:00 बजे ट्विटर संदेश का राज खोला और बोला की कथा 12:00 बजे शुरू हो गई थी पूर्महती 3:00 बजे हुई और साथ उन्होंने कांग्रेस विधायक रावत के बीजेपी में शामिल होने की फोटो वीडियोअटैच किया
कथा 12 बजे शुरू हो गई थी पूर्णाहुति में थोड़ा समय लगा। 🪷
यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और छः बार के विधायक रामनिवासजी रावत और मुरैना की महापौर शारदा जी को भाजपा में प्रवेश करवाया। #जयरामजीकी #नमो_भारत#नमो_भाजपा@narendramodi… pic.twitter.com/MkFDKx9xMW
— रमेश मेन्दोला (मोदी का परिवार) (@Ramesh_Mendola) April 30, 2024
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman