MP के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

Pooja Kumari | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
MP के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
MP के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मप्र और छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। दोनों राज्यों में कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने आज मप्र के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. मप्र और छत्तीसगढ़ में ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बता दें कि आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं, सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की भी संभावना है। बता दें कि आज न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 25.3 डिग्री, इंदौर में 25.6 डिग्री और जबलपुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि बारिश हल्की रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। IMD के अनुसार रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 28 तक हो सकता है। सुबह कोहरा/धुंध रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है। अम्बिकापुर में भी सुबह कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। इसके साथ यहां ज्यादा ठंड का अनुमान लगाया जा रहा है। जगदलपुर में भी कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। बिलासपुर की बात करें तो यंहा सुबह और रात को ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Tags:
  • MP weather
  • एमपी का मौसम
  • Chhattisgarh weather update
  • weather department update
  • weather condition of last 24 hours
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • मौसम विभाग अपडेट
  • पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं