एमजीएम मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर का लैटर- फैकल्टी निजी अस्पताल में मरीज भेजने का बनाती है दबाव
Sanjay Gupta | Jul 04, 2025, 10:30 IST
my hospital news
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की फैकल्टी उन्हें मरीजों को सरकारी अस्पताल में इलाज करने के बजाय प्राइवेट अस्पताल भेजने का दबाव बनाती है।
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल प्रबंधन पर इंटर्न डॉक्टर्स द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में इन इंटर्न डॉक्टर्स का एक लैटर बिना नाम के सामने आया है। डीन को यह लैटर लिखा गया है। यह सभी वर्ष 2020 बैच के इंटर्न डॉक्टर्स हैं। करीब 250 जो इंटर्नशिप कर रहे हैं।
यह भी शिकायत की गई है कि तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। कई इंटर्न डॉक्टर इसी राशि से ही अपनी एजुकेशन का और अन्य खर्च उठाते हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
खबर यह भी...इंदौर में पालदा से अग्रसेन चौराहे की ओर ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित, लग रहा था जाम, कलेक्टर ने दिए आदेश
यह भी बताया गया है कि सर्जरी, मेडिसिन और आर्थोपैडिक्स विभागों में इंटर्न को काम करने में काफी समस्या आ रही है। रात में भी 12 से 14 घंटे की नाइट ड्यूटी करवाई जा रही है। लंबी ड्यूटी करने से मानसिक एवं शारीरिक थकान बढ़ रही है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
खबर यह भी...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
शिकायत में यह भी है कि फैकल्टी द्वारा हमें भोजन करने मंजूरी तक नहीं दी जाती और कहा जाता है कि बाद में खा लेना। एक दिन नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे। साथ ही हमसे ऐसे कार्य करवाए जाते हैं, जो क्लीनिकल प्रैक्टिस से बाहर हैं।
इंटर्न डॉक्टरों ने डीन से मांग की है कि स्टाइपेंड का भुगतान किया जाए। क्लीनिकल कार्य भर करवाएं, समय पर भोजन करने दें। वहीं डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर का लैटर मिला है, स्टाइपेंड की शिकायत को लेकर एचओडी से बात की है। बाकी विभाग प्रमुखों से बात कर रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
Indore MY Hospital | my hospital indore | MP News | Indore Latest News | Mp latest news hindi | MGM Medical College इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज
फैकल्टी बोलती है मरीज प्राइवेट में भेजो
इसमें गंभीर आरोप लगा है कि एमवाएएच अस्पताल की फैकल्टी द्वारा हम पर दबाव बनाया जाता है कि वह मरीज को यहां उपचार करने की जगह प्राइवेट अस्पताल में भेजें। कई बार कहा जाता है कि मरीज को निजी या फिर अन्य सरकारी अस्पताल में लेकर चले जाएं।
तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला
खबर यह भी...इंदौर में पालदा से अग्रसेन चौराहे की ओर ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित, लग रहा था जाम, कलेक्टर ने दिए आदेश
इन विभागों में काम करने में समस्या
खबर यह भी...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला
भोजन नहीं करोगे तो मर नहीं जाओगे
दी जाती है धमकी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
Indore MY Hospital | my hospital indore | MP News | Indore Latest News | Mp latest news hindi | MGM Medical College इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari