महू में आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक को लेकर दो पक्षों में विवाद, कुर्सियां फेंकी, लाठियां चली

Sanjay Gupta | Aug 19, 2024, 10:27 IST
Share
zc
zc

दोनों ही पक्ष जन्मभूमि पर अपना अधिकार जता रहे हैं। लोगों ने लाठियां, चलाई, कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी। इस घटना में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए।

डॉ. आंबेडकर नगर यानी महू में बाबा भीमराव आंबेडकर ( Baba Bhimrao Ambedkar ) के स्मारक को लेकर दो पक्षों में रविवार को जमकर विवाद हो गया। हालत मारपीट, लाठियां चलाने तक आ गई। इसके बाद प्रशासन को स्मारक में मौजूद डॉ.आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के दफ्तर को ही सील करना पड़ा। देर रात थाने में दोनों पक्ष एक- दूसरे पर एफआईआर करवाने पहुंच गए। इस घटना में दोनों पक्षों से 10 से ज्यादा लोग घायल हुए।

दो समिति बनने से हुआ विवाद

पहले सोसायटी में एक समिति थी, जिसमें अध्यक्ष भंते सुमेध बोधि, उपाध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े, सचिव राजेश वानखेड़े व अन्य सदस्य थे, लेकिन बाद में प्रकाश वानखेड़े व अन्य सदस्यों ने सचिव राजेश पर दान की करोड़ों की राशि में गड़बड़ी के आरोप लगाए। इसके बाद प्रकाश वानखेड़े का नाम भंते प्रज्ञाशील हो गया और उन्होंने नई समिति बनाई। इसमें वह अध्यक्ष बन गए। इस तरह दो पक्ष राजेश वानखेड़े और प्रकाश उर्फ भंते प्रज्ञाशील का हो गया।

इस बात पर हुआ विवाद

दोनों ही पक्ष जन्मभूमि पर अपना अधिकार जता रहे हैं। रविवार को भंते प्रज्ञाशील ज्ञापन देने के लिए सोसायटी पर पहुंचे, तब दूसरा पक्ष राजेश व उनके सदस्य मौके पर मौजूद थे। कार्यालय में ताला था, इसे तोड़ने और घुसने की कोशिश की गई। इसी में दोनों के मध्य जमकर विवाद हो गया। लोगों ने लाठियां, चलाई, कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी। इस घटना में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बाद में थाने पर हंगामा

इसके बाद मौके पर एसडीएम सीएस हुड्‌डा, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, टीआई संजय दिवेदी पहुंचे। कार्यालय को सील कर दिया गया। वहीं दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे और वहां हंगामा किया। दोनों ही एक-दूसरे पर मारपीट, बलवे और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दायर करने की मांग कर रहे थे।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Baba Bhimrao Ambedkar
  • बाबा भीमराव आंबेडकर स्मारक
  • बाबा भीमराव आंबेडकर स्मारक विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा