महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी 3 पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे ज्योतिषाचार्य और BJP नेता के रिश्तेदार के घर, उनके रौब से फीकी पड़ी वर्दी
Sanjay Gupta | Oct 06, 2024, 16:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-06T160957.390
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने कहा कि यह वर्दी का अपमान है। इस संबंध में मैंने डीजीपी को और अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है। बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष के रिश्तेदार कपिल शर्मा के घर पर टीआई और अन्य पुलिसकर्मी चरण वंदन कर रहे हैं।
INDORE. महू थाना प्रभारी (टीआई) संजय द्विवेदी और उनके थाने के एसआई व दो अन्य सिपाहियों ने वर्दी का सम्मान कम करने में कोई कमी नहीं रखी। महू थाने के पास ही रहने वाले एक ज्योतिषाचार्य जो बीजेपी के महू नेता के करीबी रिश्तेदार भी है कपिल शर्मा उनके घर गए थे, वहां जो घटना हुई उसने खाकी का रौब फीका करने में कोई कसर नहीं रखी।
द सूत्र को मिली एक फोटो में साफ है कि पंडित कपिल शर्मा अपने घर में टेबल पर बैठे हैं, यहां कहें आधे लेटे हुए हैं। उनके पैर टेबल पर रखे हुए हैं। पास की कुर्सी पर टीआई संजय द्विवेदी बैठे हुए हैं और एक अन्य सोफे पर एसआई और थाने को दो अन्य सिपाही हाथ बांधे बैठे हुए हैं। शर्मा के सामने पूरा महू थाना बल नतमस्तक की भूमिका में दिख रहा है और वह रौब डाले हुए आराम से टेबल के ऊपर पैर रखकर बैठे हुए हैं। हालांकि, फोटो पुरानी है जिसे अभी वायरल किया जा रहा है।
शर्मा बीजेपी के स्थानीय नेता गोपाल जोशी के करीबी रिश्तेदार है। इसी के चलते वह नेतागिरी में भी पैठ रखते हैं। वह कोशिश करते हैं कि हर नेताओं के साथ उनकी फोटो रहे और वह एक बार घर आ जाएं। इसके बाद वह रौब डालते हुए फोटो यहां-वहां भेजते हैं। ऐसे ही एक करतूत पर तत्कालीन महू से विधायक रहे कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने कहा कि यह वर्दी का अपमान है और इस संबंध में मैंने डीजीपी को व अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायत की है। बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष के रिश्तेदार कपिल शर्मा के घर पर टीआई व अन्य पुलिसकर्मी चरण वंदन कर रहे हैं। आम आदमी की सुरक्षा करने वाली पुलिस का यह फोटो, सत्य के दर्शन करा रहा है।
क्या हुआ वहां
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगाई थी फटकार
डीजीपी को हुई शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj