किराए के मकान में चल रही अवैध ड्रग लैब, डेढ़ करोड़ की एमडी बरामद

महू के थवलाय गांव में CBN ने एक किराए के मकान में चल रही अवैध ड्रग लैब पकड़ी है। मौके से 1.50 करोड़ की 8 किलो एमडी ड्रग और लैब उपकरण जब्त किए गए हैं।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
mhow-thavalay-illegal-md-drug-lab-busted-cbn

महू. इंदौर के पास महू के थवलाय गांव में नशे के सौदागरों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यहां एक साधारण से किराए के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाने की लैब संचालित की जा रही थी। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने जब यहां दबिश दी, तो मौके का मंजर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानते हैं कैसे हुआ खुलासा..

कहां से पकड़े गए आरोपी 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में मध्यप्रदेश के मंदसौर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे कड़ी पूछताछ में थवलाय गांव की इस सीक्रेट लैब का सुराग मिला है। इसी सूचना के आधार पर 14 फरवरी को सीबीएन की 20 सदस्यीय टीम ने थवलाय में धावा बोला। टीम ने पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया ताकि किसी को भागने का मौका न मिले।

डेढ़ करोड़ की ड्रग बरामद

तलाशी के दौरान टीम को वहां बड़ी मात्रा में रसायनिक केमिकल्स, लैब इक्विपमेंट और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके से लगभग 8 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, सीबीएन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है कि, यह पूरी जब्ती थवलाय से ही हुई है या इसमें मंदसौर का स्टॉक भी शामिल है।

जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी ने यह कमरा एक सोची-समझी साजिश के तहत किराए पर लिया था। उसने मकान मालिक को बताया था कि वह पास के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। रिहायशी इलाके से दूर और शांत गांव होने के कारण किसी को भी उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर शक नहीं हुआ। इसी की आड़ में वह केमिकल प्रोसेस के जरिए ड्रग तैयार कर उसे दूसरे राज्यों में सप्लाई करने की फिराक में था।

नेटवर्क खंगाल रही जांच एजेंसियां

वर्तमान में सीबीएन और अन्य एजेंसियां इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। मुख्य रूप से कच्चे माल की आपूर्ति कहां से हो रही थी और तैयार माल किन-किन राज्यों में भेजा जाना था, इसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस रैकेट में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद क्लासमेट ने शराब पी, लाश से दुष्कर्म कर भागा

इंदौर न्यूज: लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, कोर्ट जा रहे थे

क्राइम न्यूज: एमपी में अंधविश्वास का खूनी खेल, जादू-टोने के शक में दो की हत्या, आरोपी ने ऐसे बिछाया था जाल

छापेमारी CBN सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स महू इंदौर मध्यप्रदेश
Advertisment