खनिज अधिकारी लुणावत पर 35 लाख की रिश्वत लेने, 30 और मांगने के आरोप

Sanjay Gupta | Published:
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

विवादित खनिज अधिकारी संजय लुणावत पर लगातार खुलासे करने के बाद द सूत्र की खबर का असर हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इनकी करतूतों का संज्ञान लेते हुए ट्रांसफर के आदेश दिए।

विवादित खनिज अधिकारी संजय लुणावत पर लगातार खुलासे करने के बाद द सूत्र की खबर का असर हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इनकी करतूतों का संज्ञान लेते हुए ट्रांसफर के आदेश दिए। इसके बाद गुरुवार को ट्रांसफर हुआ और शुक्रवार सुबह होते ही कलेक्टर आशीष सिंह ने पहली फुर्सत में इन्हें रिलीव भी कर दिया। ठेकेदार फर्म पीडी अग्रवाल और लुणावत की कार के संबंधों को खुलासा करने के बाद अब द सूत्र लुणावत की रिश्वत का भी खुलासा कर रहा है। रिश्वत भी पांच-दस लाख रुपए की नहीं बल्कि पूरे 65 लाख रुपए की।

ठेकेदार ने कागज पर की शिकायत

एक ठेकेदार ने संजय लुणावत की रिश्वत के लिए परेशान करने की पूरी कहानी चार पन्नों में अपर कलेक्टर आईएएस व खनन विभाग की प्रभारी अधिकारी ज्योति शर्मा की कोर्ट में पेश की है। द सूत्र के पास भी ठेकेदार ने यह शिकायत दी है। इस शिकायत में लुणावत द्वारा किस-किस तरह से परेशान किया गया और रिश्वत मांगी गई और जब मांग पूरी नहीं की तो किस तरह अवैध खनन का 10 करोड़ से ज्यादा का केस बनाया गया, इसका खुलासा है।
इंदौर सहायक खनिज अधिकारी नामदेव उलझे, कमिश्नर ने जवाब सही नहीं माना

35 लाख ले चुका था, 30 और मांगे थे

ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि उनके खनन की मंजूरी जारी थी और रॉयल्टी के 94.69 लाख रुपए देने थे। इसमें समयवार 6 माह मंजूरी थी और फिर रॉयल्टी भरने पर अगली मंजूरी जारी होती। रॉयल्टी के पहले किश्त में 28 लाख भर चुके थे। लुणावत ने 27 सितंबर को दो डंपर पकड़े। इनकी रॉयल्टी सभी सही थे लेकिन चैनसिंह डामोर से कहलवाया गया हमें भी कार्रवाई करनी होती है। इनकी अवैध परिवहन की राशि भर दो। यह राशि 4.32 लाख रुपए थी।

reswat
reswat


आखिरकार खनिज अधिकारी संजय लुणावत की हुई विदाई, ट्रांसफर



दशहरे के समय फिर 25 लाख रुपए की मांग

इसके बाद लुणावत ने प्रति डंपर 5 लाख रुपए और छोड़ने के मांगे, उन्हें दस लाख रुपए दे दिए। इसके बाद लगातार लुणावत द्वारा परेशान किया गया और अनुचित राशि की मांग की गई। दशहरे के समय फिर 25 लाख रुपए की मांग की गई। वह उन्हें दो टुकड़ों में दी गई। हालांकि, बात फिर यही नहीं थमी। जब मैंने अगली रॉयल्टी किश्त जमा करने और आगे मंजूरी की बात की तो दीवाली तक 30 लाख रुपए और मांगे गए। लेकिन इस बार मैंने राशि देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बिना नोटिस दिए खदान में निरीक्षण किया और अवैध खनन का केस बना दिया।

क्या बोल रहे हैं लुणावत

इस रिश्वत को लेकर कुछ दिन पहले द सूत्र ने लुणावत से बात की थी, इस पर उन्होंने कहा था कि जिन पर कार्रवाई करते हैं वह इस तरह के आरोप लगाता है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • खनिज अधिकारी संजय लुणावत
  • संजय लुणावत ट्रांसफर मामला
  • Sanjay Lunawat transfer case
  • अधिकारी संजय लुणावत पर आरोप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर