मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मैं इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ लेता हूं, भले ही मुख्यमंत्री हो या कोई और बड़ा मंत्री

Sanjay Gupta | Published:
Share
minister-kailash-vijayvargiya-expresses-love-for-indore-cm-mohan-yadav
minister-kailash-vijayvargiya-expresses-love-for-indore-cm-mohan-yadav

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के प्रति अपने प्रेम व्यक्त किया। शनिवार को राऊ विधानसभा में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर के लिए अपना प्रेम और लगाव जाहिर किया और साथ ही कहा कि मैं इसके लिए किसी से भी झगड़ लेता हूं। वह राऊ विधानसभा में एक आठ करोड़ की रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मुझे इंदौर आने की सिकनेस रहती है

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि - इंदौर के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं, बहुत कुछ दिया है। देश और प्रदेश में यदि मेरी पहचान है तो वह आप लोगों के प्रेम और आशीर्वाद के कारण। इसलिए इंदौर के लिए मैं किसी से भी झगड़ लेता हूं, चाहे मुख्यमंत्री हो या कोई बड़ा मंत्री, मुझे झगड़ने में कोई तकलीफ नहीं होती है।
पीएम कहते हैं इंदौर एक नया दौर है। यह बड़े मधुर लोग रहते हैं, मुझे घर की सिकनेस नहीं होती लेकिन इंदौर की होती है। पांच-छह दिन होते हैं तो लगता है इंदौर जाऊं। यहां की हवा, लोगों के प्रेम का अलग आनंद है। यहां लोग काम को भूलते नहीं हैं, मेरे महापौर दौर के काम आज भी यहां लोग याद रखते हैं, यहां के लोग वफादार हैं। इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए।

खबर यह भी...इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए लॉबिंग तेज, कैलाश, रमेश और गोलू गुट पर नजरें, मालिनी-हार्डिया की भी नजर



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा शॉर्ट में समझें

  1. इंदौर के प्रति प्रेम: विजयवर्गीय ने कहा कि वह इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ सकते हैं।
  2. सिकनेस: उन्हें इंदौर की सिकनेस रहती है, घर की नहीं।
  3. काम की यादें: इंदौर के लोग उनके महापौर कार्यकाल के कामों को याद रखते हैं।
  4. सड़क परियोजना: विजयवर्गीय ने आठ करोड़ की सड़क परियोजना का भूमिपूजन किया।
  5. सड़क चौड़ाई: विधायक और महापौर ने सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा होने की बात कही।
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की लंच पार्टी में नहीं गए मालिनी, उषा और मनोज, खुलकर दिखी गुटबाजी

मधु वर्मा और महापौर यह बोले

विधायक मधु वर्मा ने कहा कि यह रोड का काफी लंबे समय से इंतजार था, यह 104 फिट बनेगी। पीडब्ल्यूडी के साथ ही निगम के सहयोग के साथ यह काम हो रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस रोड को लेकर काफी इंतजार था, इसे चौड़ा करने के लिए भी मांग थी, तो वह हम पूरा कर रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

कैलाश विजयवर्गीय का बयान | मोहन यादव | Big statement of Kailash Vijayvargiya | Kailash Vijayvargiya | Indore News | Mp latest news‍

Tags:
  • Indore News
  • Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कैलाश विजयवर्गीय का बयान
  • मोहन यादव
  • Big statement of Kailash Vijayvargiya
  • Mp latest news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर