इंदौर BJP नगर कार्यकारिणी के लिए लॉबिंग तेज, कैलाश, रमेश और गोलू गुट पर नजरें, मालिनी-हार्डिया की भी नजर

Sanjay Gupta | Jul 31, 2025, 17:37 IST
Share
indore bpj leader
Photograph: (the sootr)

इंदौर बीजेपी नगर कार्यकारिणी के गठन में दावेदारों की जद्दोजहद तेज हो गई है, जिसमें विधायकों और नेताओं की लॉबिंग की अहम भूमिका है। जानिए इस बार कार्यकारिणी में क्या बदलाव होंगे और किसके पास है ताकत।

इंदौर बीजेपी की नगर कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गई है और इसी के साथ ही लॉबिंग भी। वैसे लॉबिंग तो नगराध्यध पद से गौरव रणदिवे की विदाई और फिर सुमित मिश्रा की ताजपोशी के साथ ही शुरू हो गई थी। करीब दो दर्जन नेता मिश्रा के कार्य संभालते ही दिन-रात बीजेपी दफ्तर में डेरा डाले हुए हैं और लगातार मिश्रा से जुड़े हुए हैं।

उधर मिश्रा को लाने में खासकर विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला की अहम भूमिका रही है, इसके चलते दावेदार इन दोनों विधायकों के पास खासकर चक्कर काट रहे हैं और इस गुट के मुखिया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय है। ऐसे में नगर कार्यकारिणी में बाकी विधायक, नेता भी अपने समर्थकों को जगह दिलाने के लिए जुटे हुए हैं।

क्या होना है इस बार कार्यकारिणी में

इस बार कार्यकारिणी में कुल 90 को जगह दी जाएगी। इसमें 36 पर महिलाओं को जगह देने के लिए कहा गया है। इसमें 6 महिलाएं एससी और एसटी से होना चाहिए। वहीं नगर पदाधिकारियों में 9 महिलाओं का कहा गया है। इसमें दो महिलाएं एससी व एसटी होना चाहिए।

बीती कार्यकारिणी में महिलाएं 18 थी और नगर पदाधिकारियों में 6 थी। कार्यकारिणी में सबसे अहम महामंत्री पद हैं जिनकी संख्या तीन है। वहीं उपाध्यक्ष इस बार 8 ही होंगे जो बीती बार 11 थे और नगर मंत्री भी 8 ही होंगे जो बीते बार 12 थे।

महामंत्री पद के लिए किसकी दावेदारी-

अभी महामंत्री पद पर सुधीर कोले, सविता अखंड और संदीप दुबे हैं। इस बार महामंत्री के लिए
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा 1 से- अशोक चौहान चांदू, अमरदीप मोर्य, मनोज मिश्रा, भूपेंद्र केसरी और सतीश शर्मा, गोपाल गोयल की दावेदारी है।

विधायक रमेश मेंदोला विधानसभा दो से- सुधीर कोले, रोहित चौधरी, सुरजीत सिंह वालिया, वीरेंद्र व्यास,

विधायक गोलू शुक्ला की विधानसभा तीन से- बंटी गोयल, चंद्रभान सिंह सोलंकी, हरप्रीत बक्शी, श्रेष्ठा जोशी, दिनेश वर्मा, सरबजीत गौड़ रानू अग्रवाल और भावेश दवे

विधायक मालिनी गौड़ की विधासनभा चार से- जावहर मंगवानी, पराग लोंढें, वीरेंद्र शेंडगे, देवकीनंदन तिवारी, भरत पारिख, सचिन बंसल, विशाल गिदवानी और जेपी मूलचंदानी है।

विधायक महेंद्र हार्डिया की विधानसभा पांच से- सविता अखंड. महेश जोशी, अजीत रघुवंशी, ज्योति पंडिता है।

विधायक मधु वर्मा की विधानसभा राउ से - नीलेश चौधरी बलराम वर्मा, शिवानी अडसपुरकर, मनस्वी पाटीदार, सौगात मिश्रा है

मंत्री तुलसी सिलवावट की विधानसभा सांवेर- राजेश पांडे, मनोज मिश्रा

यह खबरें भी पढ़ें...

सरकार ने लगाए साढ़े 3 करोड़ के पौधे, लापता हो गए सागौन,आंवला और बांस के 50 हजार पेड़

फैसला सुनते ही छलकी साध्वी प्रज्ञा की आंखें, बोलीं 17 साल सहा दर्द और अपमान

पदों की खींचतान और लाबिंग को ऐसे समझें IN SHORT में

  1. इंदौर बीजेपी नगर कार्यकारिणी में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व: इस बार कार्यकारिणी में 90 सीटें होंगी, जिनमें से 36 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 6 एससी और एसटी से होंगी।
  2. महामंत्री पद के लिए दावेदारों की लंबी सूची: महामंत्री पद के लिए सुधीर कोले, सविता अखंड, संदीप दुबे, और विधायक रमेश मेंदोला के करीबी नेता दावेदार हैं।
  3. लॉबिंग का बढ़ता प्रभाव: प्रमुख नेता अपने करीबी दावेदारों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, जैसे कैलाश विजयवर्गीय चांदू नेता के लिए सक्रिय हैं।
  4. पदों में बदलाव: इस बार उपाध्यक्ष और नगर मंत्री पदों की संख्या में कमी की गई है, जबकि महामंत्री पद पर तीन लोगों की नियुक्ति होगी।
  5. दावेदारों की सक्रियता: बीजेपी दफ्तर में दो दर्जन से अधिक नेता लगातार आकर अपने-अपने करीबी नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दिलाने के लिए सक्रिय हैं।


हर नेता का अपना कोई खास, उसके लिए जोर

इन सभी दावेदारों के बीच में हर नेता का भी कोई करीबी खास है जिसके लिए वह जोर लगाएंगे। इसमें विजवर्गीय की बात करें तो वह चांदू नेता के लिए सक्रिय होंगे। वहीं रमेश मेंदोला के लिए रोहित चौधरी और सुधीर कोले अहम हो सकते हैं। गंगा पांडे भी उनके करीबी है। वहीं सांसद शंकर लालवानी विशाल गिदवानी के लिए सक्रिय हैं।

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती नीलेश चौधरी के लिए बोलेंगे, तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव भरत पारिख के लिए सक्रिय रहेंगे। विधायक महेंद्र हार्डिया के भरोसे मुकेश राजावात है। मंगवानी ताई के साथ ही संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के भरोसे भी है। मुकेश मंगल को गौरव रणदिवे और गोलू शुक्ला के जरिए पद की आस है।

विधायक मालिनी गौड़ महेश कुकरेजा और वीरेंद्र शेंडेगे को अहम पद पर चाहेंगी। गोपाल गोयल और अशोक धर्माधिकारी संघ के नाम से जगह बनाने् में जुटे हैं। अजय नरूका भी ताई के भरोसे हैं। संघ के नाम पर नानूराम कुमावत का भी जोर है। वहीं मनस्वी पाटीदार वीडी शर्मा के जरिए लगे हैं तो मोहित वर्मा नरेंद्र सिंह तोमर के भरोसे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया एहसान फरामोश, 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर भड़के मस्क

ड्रग माफिया शाहवर-यासीन मछली की बढ़ी मुश्किलें, विवाहिता आई सामने, बोली कई बार किया दोनों ने मेरे साथ रेप

अन्य पदों के लिए भी रहेगी उठापटक

सूत्रों के अनुसार कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह ठाकुर की दावेदारी फिर से मजबूत है। कार्यालय मंत्री के लिए रामदास गर्ग का नाम भी चल रहा है। अभी इस पद पर ऋषि खनूजा रहे हैं। यह भी है कि भरत पारिख, पराग लोंडे को उपाध्यक्ष पद के लिए लिया जाए। यानी जो किसी प्रमुख नेता का करीबी है उसे किसी ना किसी पद पर समायोजित किया जाएगा।

मिश्रा के पद संभालने के बाद सभी जमाए हैं दफ्तर में डेरा

मिश्रा ने जब से बीजेपी दफ्तर में नगराध्यक्षल इंदौर का पद संभाला है, इसके बाद दो दर्जन नेता लगातार आ रहे हैं। इसमें रानू अग्रवाल, कालू अग्रवाल, नितेश नरवले, कपिल तिवारी, सर्वजीत गौड़, विवेक सिन्हा, नागेश माली, विशाल यादव, भावेश दवे, सचिन वंशल, शिवानी अडसपुरकर, श्रेष्ठा जोशी, चंदू शिंदे, दीपेंद्र सोलंकी, नीलेश चौधरी, शेखर चौधरी, रितेश शर्मा, बंटी गोयल, रामदास गर्ग, विनोद खंडेलवाल, कमल वर्मा, जवाहर मंगवानी, सुरजीत वालिया, मुकेश मंगल, महेश कुकरेजा, गोपाल गोयल, पराग लोंडे आदि शामिल है

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • बीजेपी
  • इंदौर बीजेपी
  • विधायक मालिनी गौड़
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • लॉबिंग
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती