कम वोटिंग पर बोले मंत्री Kailash Vijayvargiya - कांग्रेस का मतदाता बाहर नहीं आ रहा है
Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2024, 23:35 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को बूथ पर बैठने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। मुस्लिम क्षेत्र जो माना जाता है कि कांग्रेस को वोट देंगे, वहां भी 15 फीसदी कम वोटिंग हुई है...
संजय गुप्ता, INDORE. लोकसभा चुनाव के दो चरणों में कम हुई वोटिंग को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने कहा कि कांग्रेस के मतदाता बाहर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वह निराश है और उन्हें भी लग रहा है कि कांग्रेस गलत राह पर है। कांग्रेस को बूथ पर बैठने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। मुस्लिम क्षेत्र जो माना जाता है कि कांग्रेस को वोट देंगे, वहां भी 15 फीसदी कम वोटिंग हुई है।
वहीं 28 अप्रैल से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की हो रही भागवत कथा को लेकर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ के लिए कथा नहीं है यह सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के लिए हैं। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
इरफान बना ईश्वर, परवीन कहलाएगी पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म
विजयवर्गीय ने कहा कि पूरी 29 सीट हम जीतेंगे। देश को लेकर कहें तो हमारा फिगर 400 के करीब ही रहेगा। पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि पहले 18 सीट आई थी, इस बार 35 के करीब सीट आएगी। कांग्रेस द्वारा चुनाव के समय धर्म याद रखने के आरोप पर उन्होंने साफ कहा कि इस देश को धर्म से अलग नहीं कर सकते हैं, सनातन से अलग नहीं कर सकते हैं। सनातन को गाली देने की शुरूआत इंडी गठबंधन के ही नेता ने ही की थी।
विजयववर्गीय ने कहा कि राम मंदिर का न्यौता भी कांग्रेस ने ठुकराया। इसी के कारण हजारों नेता, सुरेश पचौरी जैसा नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गया। वह देश के मूल स्वभाव को समझ नहीं पा रहे हैं। सैम पित्रोदा विरासत टैक्स पर बात कर रहे हैं। वहीं बीजेपी में लगातार आ रहे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता से बीजेपी कार्यकर्ता के निराश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता इसे लेकर निराश नहीं है वह अपने नेतृत्व पर विश्वास करते हैं, योग्यता को कोई नकार नहीं सकता।
नगर निगम में सामने आए करोड़ों के घोटाले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में मैंने सीएम से बात की है, इस मामले में जो भी दोषी होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी लगातार नगर निगम और मप्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं इस 28 करोड़ के घोटाले को सामने लाया हूं। बीजेपी सरकार की शह पर इंदौर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार से इंदौर को खोखला कर रहे हैं। यह फर्जी बिल का मामला 100 करोड़ तक जा सकता है। बीजेपी द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को हम इंदौर से खत्म कर देंगे। मेरा इंदौर से भावनात्मक लगाव है और किसी भी हाल में इंदौर की जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगा। मेरी मांग है इस मामले में संलिप्त अधिकारियों की जांच होना चाहिए।
बागेश्वर धाम की कथा आध्यामिक मामला, राजनीति से वास्ता नहीं
वहीं 28 अप्रैल से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की हो रही भागवत कथा को लेकर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ के लिए कथा नहीं है यह सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना के लिए हैं। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
इरफान बना ईश्वर, परवीन कहलाएगी पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म
मप्र में पूरी सीट जीत रहे, 400 के आसपास रहेंगे देश में
विजयवर्गीय ने कहा कि पूरी 29 सीट हम जीतेंगे। देश को लेकर कहें तो हमारा फिगर 400 के करीब ही रहेगा। पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि पहले 18 सीट आई थी, इस बार 35 के करीब सीट आएगी। कांग्रेस द्वारा चुनाव के समय धर्म याद रखने के आरोप पर उन्होंने साफ कहा कि इस देश को धर्म से अलग नहीं कर सकते हैं, सनातन से अलग नहीं कर सकते हैं। सनातन को गाली देने की शुरूआत इंडी गठबंधन के ही नेता ने ही की थी।
राम मंदिर न्यौता ठुकराने भर से हजारों ने कांग्रेस छोड़ दी
विजयववर्गीय ने कहा कि राम मंदिर का न्यौता भी कांग्रेस ने ठुकराया। इसी के कारण हजारों नेता, सुरेश पचौरी जैसा नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गया। वह देश के मूल स्वभाव को समझ नहीं पा रहे हैं। सैम पित्रोदा विरासत टैक्स पर बात कर रहे हैं। वहीं बीजेपी में लगातार आ रहे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता से बीजेपी कार्यकर्ता के निराश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता इसे लेकर निराश नहीं है वह अपने नेतृत्व पर विश्वास करते हैं, योग्यता को कोई नकार नहीं सकता।
नगर निगम घोटाले पर बोले सीएम से की बात
नगर निगम में सामने आए करोड़ों के घोटाले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में मैंने सीएम से बात की है, इस मामले में जो भी दोषी होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले मैं सामने लाया घोटाले को
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी लगातार नगर निगम और मप्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं इस 28 करोड़ के घोटाले को सामने लाया हूं। बीजेपी सरकार की शह पर इंदौर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार से इंदौर को खोखला कर रहे हैं। यह फर्जी बिल का मामला 100 करोड़ तक जा सकता है। बीजेपी द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को हम इंदौर से खत्म कर देंगे। मेरा इंदौर से भावनात्मक लगाव है और किसी भी हाल में इंदौर की जनता का पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगा। मेरी मांग है इस मामले में संलिप्त अधिकारियों की जांच होना चाहिए।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari