सड़क पर लहराती दौड़ाई जा रही थी बाइक, तभी पहुंच गए मंत्री जी, जानें फिर क्या हुआ
Ravi Singh | Sept 05, 2024, 18:42 IST
BJP member
मंत्री शिवाजी पटेल भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे, बाड़ी टोल टैक्स के पास एक बाइक चालक लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। तीनों नशे में थे जिसके बाद मंत्री जी ने मौके पर ही तीनों को पुलिस के हवाले किया।
मध्य प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ( Narendra Shivaji Patel )ने बाइक चालक को पुलिस के हवाले करवाया है। ऐसा करने की वजह यह है कि बाइक वाले नशे में थे। मंत्री शिवाजी पटेल भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे, बाड़ी टोल टैक्स के पास एक बाइक चालक लहराते हुए गाड़ी चला रहा था।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को शक हुआ कि बाइक चालक शराब के नशे में हो सकता है, जिसके बाद बाइक को रोका गया और बाइक चालक और उसके साथियों से पूछताछ की गई तो सभी के पास से शराब की गंध आ रही थी, जिसके बाद मंत्री जी ने मौके पर ही तीनों को पुलिस के हवाले किया। तीनों युवक शराब के नशे में ही हाईवे पर बाइक दोड़ा रहे थे।
तीनों को पुलिस के हवाले करने के बाद मंत्री शिवाजी पटेल ने एक वीडियो जारी किया और संदेश दिया कि आप शराब से दूर रहें, और जब भी कहीं जाएं तो नशा न करें, साथ ही रोड पर शराब के नशे में बाइक न चलाएं। दारू पीकर चलने से एक्सीडेंट होते हैं, इसमें बाइक वालों की गलती होती है लेकिन सामने वाला फंस जाता है। बाइक वाले भी दुर्घटना में घायल हो सकते हैं। मेरा सभी से अनुरोध है कि कृपया शराब पीकर बाइक न चलाएं।
मंत्री जी को आई शराब की गंध
स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने शराबियों को रोककर किया पुलिस के हवाले , शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील
भोपाल : राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आज भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाड़ी टोल टैक्स के पास एक बाइक… pic.twitter.com/UjLBhh4UEo
— TheSootr (@TheSootr) September 5, 2024
मंत्री ने वीडियो जारी कर दिया संदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari