कमल पटेल की हार को लेकर मोहन सरकार के इस मंत्री ने हरदा की जनता दे डाली धमकी, वोट को लेकर कह दी ये बात
Vikram Jain | Jan 13, 2024, 24:00 IST
कमल पटेल की हार को लेकर मोहन सरकार के इस मंत्री ने हरदा की जनता दे डाली धमकी, वोट को लेकर कह दी ये बात
हरदा में कमल पटेल की हार को लेकर मंत्री नरेंद्र शिवाजी की जनता को धमकाने का वीडियो वायरल।
BHOPAL. मोहन सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने हरदा में जनता को संबोधित करते हुए धमकी दे डाली। मंत्री ने जनता के बीच ऐसी बात कह डाली की अब उनकी भाषा को लेकर सवाल उठने लगे है। मंच से जनता के संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री पटेल कहते दिख रहे हैं कि हरदा की जनता ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल को हराकर गलती कर दी है, उन्होंने वोट देने में कंजूसी की और इसकी वजह से हरदा की जनता के हाथों से बहुत बड़ी सौगात निकल गई। अगर वे ऐसा नहीं करते तो हरदा को बड़ी सौगात मिलने वाली थी।
कमल पटेल के सामने दंडवत हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी
दरअसल, मोहन सरकार के परिवार कल्याण और स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शुक्रवार को हरदा पहुंचकर कमल खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए थे, इसी दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री कमल पटेल के दंडवत होकर पैर छुए, उन्होंने कहा कि हरदा वाले चूक गए वरना ऐतिहासिक सौगात मिलती, हमारे बड़े भैया तो बड़े भैय्या ही होते, मैं कह नहीं पा रहा हूँ, सच कह रहा हूँ हरदा वालों को वोट की कंजूसी के दुष्परिणाम भी मिल गए हैं।
'जो गलती की, वो की... लेकिन अब मत करना'
मंच से मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में जो गलती की, वो की... लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ऐसी गलती भूल से भी मत कर देना, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ही वोट देना, चिंता की बात नहीं है, क्योंकि पूर्व मंत्री कमल पटेल भले ही चुनाव हार गए हों लेकिन उनका छोटा भाई यानी वे खुद नरेंद्र शिवाजी पटेल अभी मौजूद हैं और मंत्री हैं, वे बहुत कुछ कर सकते हैं। हरदा की जनता को संबोधित करने वाले ये मंत्री इशारों ही इशारों में जनता को लगभग धमकाने के अंदाज में दिखाई दिए।
बड़ी सौगात से चूक गए हैं हरदा के लोग
मंत्री पटेल ने साफ कहा कि पूर्व मंत्री कमल पटेल को हराना हरदा की जनता की गलती थी, यदि वे ऐसा नहीं करते तो हरदा की जनता को बड़ी सौगात मध्यप्रदेश सरकार से मिलती लेकिन अब वे चूक गए हैं। मंत्री की बातों से लगता है कि सरकार अब हरदा की जनता को मिलने वाली बड़ी सौगात नहीं देगी,क्योंकि जनता ने उनके एक मंत्री को विधानसभा चुनाव में हरा दिया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari