मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पौधरोपण अभियान में अडाणी देंगे 11 लाख पौधे, उधर महाजन ने कहा मंदिरों में लगाएंगे

Sanjay Gupta | Jul 16, 2024, 19:48 IST
Share
thesootr
thesootr

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 51 लाख पौधे हर साल लगाने का लक्ष्य रखा है। यह देशभर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हिस्सा है...

उद्योगपति गौतम अडाणी ने देश भर में साल 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के महाअभियान के तहत अब वह भी जुड़ गए हैं और वर्ल्ड रिकार्ड आयोजन को देखते हुए उन्होंने इंदौर के लिए 11 लाख पौधे उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

एक पेड़ मां के नाम में देंगे सहयोग

इस साल बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मप्र में 5.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में 51 लाख पौधे हर साल लगाने का लक्ष्य रखा है। यह देशभर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हिस्सा है। अडाणी ग्रुप के पौधे 25 विभिन्न प्रजातियों के होंगे, जो शहर के ग्रीन जोन में जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) विकसित करने में मदद करेंगे।

उधर ताई ने बारिश के लिए की पूजा

वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को पंढरीनाथ स्थित इंद्रेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उनका अभिषेक कर शहर में अच्छी और पर्याप्त बारिश की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इंद्रेश्वर की कृपा से ही इंदौर नाम साकार हुआ है। अच्छी बारिश के लिए हमेशा इंद्रेश्वर महादेव से कामना की है।

मंदिरों में लगाएंगे पौधे

उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर को अहिल्या मां की पुण्यतिथि के दिन भी रुद्र का अभिषेक करेंगे। अब अहिल्योत्सव के कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। हम दो-तीन दिनों में विधानसभा वार सभी पार्षदों को बुला रहे हैं। अहिल्या उत्सव समिति द्वारा 28 जुलाई से उत्सव की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों से अपील की जाएगी कि अहिल्या माता के अनुसार जैसा वो काम करती थी, इसकी शुरुआत मंदिर परिसरों में पौधरोपण से करें। इंदौर के जिस मंदिर में जहां संभव है, ऐसे मंदिरों के परिसर में एक या दो पौधे लगाएं। बहुत सारे पौधे नहीं लगाना है। भले ही पार्षद उनके वार्ड के एक मंदिर में करे, लेकिन जरूर लगाएं। इसके लिए पौधे अहिल्या उत्सव समिति देगी। हमारे कार्यकर्ता भी पौधरोपण करेंगे। इसकी शुरुआत 28 जुलाई को अहिल्या उत्सव के रूप में करेंगे। 51 लाख पौधरोपण को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छा है। मैं हर अच्छे काम का स्वागत करती हूं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • गौतम अडाणी
  • ताई सुमित्रा महाजन
  • इंदौर पौधरोपण अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई