MP : चोरी के आरोप में नाबालिग को उल्टा लटकाकर पीटा, दी मिर्च की धुनी
Dolly patil | Nov 05, 2024, 07:57 IST
ये सजा देखकर तालिबानी भी घबराए!
मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले के एक छोटे से गांव मोहगांव में हाल ही में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले के मोहगांव में हाल ही में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल इस जगह से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि एक लड़के को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया है और उसके सिर के पास गर्म कोयले की ट्रे रखी गई। वीडियो में लड़का रोता-बिलखता दिखाई दे रहा है। वहां मौजूद कुछ लोग उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे वीडियो में दिखाई दें रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अब बिजली सब्सिडी में कटौती करेगी सरकार, किसानों पर पड़ेगी दोगुनी मार
यह घटना रविवार को पांढुर्ना से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मोहगांव में घटी। जानकारी के मुताबिक लड़के पर आरोप लगाए गए थे कि उसने चोरी की है, जिस वजह से उसके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक अन्य लड़के को बांधता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में मौजूद लोग इस नाबालिग पर घड़ी और अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते दिखाई दे रहे हैं।
शिवराज कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, पांढुर्ना बनेगा जिला और कमला पार्क से हिरदाराम नगर तक बनेगा 8 लेन कॉरिडोर
पांढुर्ना के पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें अपहरण, बंधक बनाना और शारीरिक चोट पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कृत्य को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
घटना की खबर सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है और सभ्य समाज में इस तरह की क्रूरता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
कमलनाथ ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की और साथ ही लोगों से अपील की कि वे बच्चों के प्रति सहनशील और समझदारी भरा रवैया अपनाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा अपराध करता है तो उसे कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए, न कि उसके साथ क्रूरता की जाए।
अब बिजली सब्सिडी में कटौती करेगी सरकार, किसानों पर पड़ेगी दोगुनी मार
क्या है पूरा मामला
शिवराज कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, पांढुर्ना बनेगा जिला और कमला पार्क से हिरदाराम नगर तक बनेगा 8 लेन कॉरिडोर
पुलिस की कार्रवाई
MP में 48 लाख बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आदेश जारी
कमलनाथ ने की निंदा
पांढुर्णा में छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने और उसके बाद दो बच्चों को मिर्ची का धुआँ लगाने का वीडियो सामने आया है।
यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी किसी हरकत के लिए कोई जगह नहीं है। मैं स्थानीय प्रशासन से इस मामले के सभी दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करने की माँग करता…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 4, 2024
कमलनाथ ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की और साथ ही लोगों से अपील की कि वे बच्चों के प्रति सहनशील और समझदारी भरा रवैया अपनाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा अपराध करता है तो उसे कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए, न कि उसके साथ क्रूरता की जाए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari