टोल प्लाजा पर बदमाशों का उत्पात, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़, मामले में आया पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का नाम

Vikram Jain | Aug 31, 2024, 19:12 IST
Share
Miscreants attacked and vandalized the Damoh toll plaza 
Miscreants attacked and vandalized the Damoh toll plaza 

मध्‍य प्रदेश के दमोह में बदमाशों ने स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में दमोह में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने कार सवार बदमाशों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट करते हुए बूथ में तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने टोल प्लाजा के अंदर कंप्यूटर समेत अन्य सामान को तोड़ दिया। सामग्री को तोड़ दिया। घटना को लेकर पूर्व विधायक रामबाई सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के समर्थकों ने हमले को अंजाम दिया है।

बदमाशों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात

पूरी घटना दमोह सागर स्टेट हाईवे पर कोरासा गांव के टोल नाके पर गुरुवार शाम को हुई। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो शनिवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो कार से गढ़ाकोटा से आए बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट की। बदमाशों ने लाठी-डंडे से टोल बूथ में तोड़फोड़ की। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले।

हमले में डेढ़ लाख रुपए का नुकसान

टोल मैनेजर राकेश तिवारी ने बताया कि कार से पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट की है, टोल बूथ में डंडे से तोड़फोड़ हुई। हमले में डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हमले में एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है। मामले में टोल मैनेजर की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हमलावरों की हुई पहचान

देहात थाना प्रभारी आरएस बागरी के मुताबिक पुलिस ने टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले चार लोगों की पहचान कर ली है। मामले में सोनू यादव, मुन्ना यादव और सत्यम यादव और लकी प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूर्व विधायक रामबाई लगाए आरोप

मामले में पथरिया से पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने कहा कि हमले में घायल टोल कर्मचारी रामसिंह ठाकुर मेरे परिवार का सदस्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कर्मचारी को देखने गई तो टोल कंपनी संचालन करने वाले लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का नाम लिया। यहां यह खबर फैलाई गई थी कि यह टोल कंपनी पूर्व मंत्री द्वारा संचालित है। शायद जब इसकी जानकारी पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लगी तो उन्होंने संचालक को सबक सिखाने के लिए मारपीट करवाई हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
  • दमोह न्यूज
  • दमोह टोल प्लाजा तोड़फोड़
  • टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला
  • Attack miscreants toll plaza
  • मारपीट और तोड़फोड़
  • दमोह बदमाशों का उत्पात
  • पूर्व विधायक रामबाई सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा