भोपाल में विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
Amresh Kushwaha | Aug 15, 2024, 16:04 IST
जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी
भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी हो गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ( MLA Jaivardhan Singh ) के सरकारी आवास में चोरी हो गई है। चोर उनके घर से कैश और चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि चोरी की यह घटना 12 अगस्त को हुई है। जिस समय चोरों ने चोरी को अंजाम दिया उस वक्त बंगले में कोई मौजूद नहीं था। बाहर से ताला लगा हुआ था। सुबह जब स्टाफ बंगले पर पहुंचा तो उसे घर का सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद घर में रखा कैश चेक किया गया तो वह भी गायब मिला। बंगले में करीब 15 हजार कैश हुए थे। इसके साथ ही चोरों ने मंदिर में रखे चांदी के कड़े भी चुरा लिए।
चोरों ने 12 अगस्त को चोरी की घटना को अंजाम दिया वहीं पुलिस को घटना की जानकारी 13 अगस्त को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही एक संदिग्ध को चोरी के मामले में पकड़ा भी गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में चोरी की घटना ने पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस क्षेत्र में कई उच्च पदस्थ अधिकारी और मंत्री रहते हैं। यह शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। चोरी की घटना एक सरकारी बंगले में हुई, जो सीबीआई कार्यालय से केवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद, चोरों ने सुरक्षा को दरकिनार करते हुए चोरी को अंजाम दिया।
जानें क्या है पूरा मामला..
पुलिस से की गई शिकायत
पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari