विधायक मुनमुन राय ने कैनाल पर काम कर रहे कर्मचारियों पर कराया हमला!

Ravi Kant Dixit | Dec 04, 2024, 21:03 IST
Share
D
D

द सूत्र से बातचीत में विधायक ने कहा, एके डेहरिया सबसे भ्रष्ट अधिकारी है। मैं चाहता हूं कि सरकार जांच करवा ले। इसकी वजह से किसान त्रस्त हैं, करोड़ों रुपए की फसलों का नाश हो गया है। डेहरिया की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए,

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी से बीजेपी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) पर सिंचाई प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगा है। हमले में करीब दस कर्मचारी घायल हुए हैं। कुछ कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में बैनगंगा कछार के चीफ इंजीनियर (मुख्य अभियंता) एके डेहरिया ने जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को चिट्ठी लिखकर शिकायत भी की है। उन्होंने सुरक्षा मांगी है।

इस मामले में 'द सूत्र' से विशेष बातचीत में विधायक दिनेश राय (मुनमुन) ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, सिंचाई विभाग ने 3 दिसंबर को कैनाल खोलने की बात कही थी। पानी मिलने की आस में किसानों ने खेतों में फसलों की बोवनी कर दी। अब जब 4 दिसंबर तक भी कैनाल का काम पूरा नहीं हुआ तो किसान मेरे पास आए। मैं किसानों के साथ मौके पर पहुंचा तो कर्मचारी बदतमीजी पर उतर आए।

मैं नहीं कराया हमला, किसान आक्रोशित हुए

जब विधायक मुनमुन राय से पूछा गया कि एके डेहरिया ने आप पर मारपीट करने का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी आदत नहीं है। किसान आक्रोशित हो गए थे। बहस हो गई, इसमें मेरा क्या दोष है? विधायक ने कहा, रिटायर्ड एसडीओ एके डेहरिया के जीजा हैं, इन्होंने उन्हें किस आधार पर काम पर रख लिया है। मेंटेना कंपनी ने कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार किया। अब हमारी सरकार को ये बदनाम कर रहे हैं। मंत्री जी ने भी किसानों को 3 दिसंबर को नहर खुलने का आश्वासन दिलवाया गया था, पर काम पूरा नहीं हो सका।

सीई मिल जाए तो उसे लात लगाउंगा : विधायक

'द सूत्र' से बातचीत में विधायक ने कहा, एके डेहरिया सबसे भ्रष्ट अधिकारी है। मैं चाहता हूं कि सरकार जांच करवा ले। इसकी वजह से किसान त्रस्त हैं, करोड़ों रुपए की फसलों का नाश हो गया है। डेहरिया की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए, इसके पास कितनी संपत्ति है। इनके कौन—कौन रिश्तेदार यहां ​ठेकेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। न मेरा ऐसा स्वभाव है। हां, सीई मिल जाए तो मैं दो लात लगाउंगा उसको। झूठ बोलने वाले लोग हैं ये...। अगर इन्होंने जुबान दी है तो 3 दिसंबर को किसानों को पानी देना चाहिए था। डेहरिया राजनीति कर रहे हैं, कांग्रेसियों के साथ मिले हैं।

WhatsApp Image 2024-12-04 at 21.13.35(2)
WhatsApp Image 2024-12-04 at 21.13.35(2)


किसानों की पानी की समस्या को लेकर विधायक मुनमुन राय ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

25 साथियों के साथ किया हमला

इधर, चीफ इंजीनियर डेहरिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 4 दिसंबर को जब केनाल की मरम्मत का काम चल रहा था, तब सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) अपने 20 से 25 साथियों के साथ पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया। विधायक और उनके साथियों ने ठेकेदार के सुपरवाइजर महेन्द्र कुलश्रेष्ठ के साथ मिस्त्री और मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच चीफ इंजीनियर डेहरिया को सूचना दी गई, इस पर विधायक से जान से मारने की धमकी दी।

2eeb9083-8c7
2eeb9083-8c7


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • जल संसाधन विभाग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विधायक मुनमुन राय
  • एके डेहरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा