BJP की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं नारायण त्रिपाठी, 14 को कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, सागर से सुधीर यादव ने पार्टी से पल्ला झाड़ा

Pratibha Rana | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
BJP की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं नारायण त्रिपाठी, 14 को कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, सागर से सुधीर यादव ने पार्टी से पल्ला झाड़ा
BJP की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं नारायण त्रिपाठी, 14 को कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, सागर से सुधीर यादव ने पार्टी से पल्ला झाड़ा

विंध्य के दिग्गज नेता मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी 14 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे।

BHOPAL. देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश सरकार का भविष्य लिखा जाएगा।इस बीच मध्यप्रदेश में बीजेपी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। चुनाव के लिए बीजेपी की चार लिस्ट आ चुकी है। लिस्ट आने के बाद कई इलाकों में बगावत बढ़ गई है। पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान विंध्य क्षेत्र में हो सकता है। वहीं लिस्ट आने के बाद पार्टी के कई सीनियर नेता नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं इस बीच खबरें है कि विंध्य के दिग्गज नेता मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी 14 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

BJP का मजबूत गढ़ रहा है विंध्य

प्रदेश की राजनीति में विंध्य इलाके का अलग ही मिजाज रहा है। यहां की 30 सीटों में से 24 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। ब्राह्मण, आदिवासियों का वर्चस्व है, वहीं ओबीसी वर्ग भी सियासत पलटने का माद्दा रखता है। लेकिन अब बीजेपी अपने मजबूत गढ़ को बचाने की चुनौती देख रही है। बता दें, मैहर से मौजूदा बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी को बीजेपी ने इस बार मैहर से टिकट नहीं दिया है और लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे नारायण त्रिपाठी अब क्या रुख इख्तियार करेंगे? यहां ब्राह्मण और आदिवासियों का वर्चस्व है। इस पर अभी संशय बना हुआ है। खबरें अब ये भी सामने आ रहीं हैं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसपर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों की माने तो त्रिपाठी दिल्ली कांग्रेस से संपर्क बनाए हुए हैं। अब ऐसे में देखना ये होगा कि नारायण त्रिपाठी क्या फैसला करते हैं?

चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं त्रिपाठी

विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर क्षेत्र से अलग- अलग दलों से चुनाव लड़ कर चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। त्रिपाठी ने 2003 का विधानसभा चुनाव सपा से जीता था। 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त वे कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। 2016 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव जीता था। 2018 का विधानसभा चुनाव भी नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से ही जीता था।

सुधीर यादव ने बीजेपी छोड़ी

पूर्व बीजेपी सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और सुरखी विधानसभा से 2018 में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार सुबह (12 अक्टूबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • विधायक नारायण त्रिपाठी
  • MLA Narayan Tripathi surprised
  • BJP troubles increased
  • नारायण त्रिपाठी ने चौंकाया
  • बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा