राजस्थान में BJP ने किया था वादा, केंद्र की मोदी सरकार बोली- कोई वादा नहीं किया... आगे भी ऐसा कोई प्लान नहीं

The Sootr | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में BJP ने किया था वादा, केंद्र की मोदी सरकार बोली- कोई वादा नहीं किया... आगे भी ऐसा कोई प्लान नहीं
राजस्थान में BJP ने किया था वादा, केंद्र की मोदी सरकार बोली- कोई वादा नहीं किया... आगे भी ऐसा कोई प्लान नहीं

राजस्थान में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वायदा बीजेपी शायद पूरा नहीं कर पाएगी। केंद्र सरकार ने राजस्थान सहित देश के किसी भी राज्य में 450 रुपए में LPG सिलेंडर देने से साफ इनकार कर दिया है।

NEW DELHI. राजस्थान में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वायदा बीजेपी शायद पूरा नहीं कर पाएगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने राजस्थान सहित देश के किसी भी राज्य में 450 रुपए में LPG सिलेंडर देने से साफ इनकार कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली के सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की किसी योजना से इनकार किया है। दरअसल, जावेद अली ने सवाल में पूछा था कि क्या राजस्थान में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। साथ ही क्या सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना पर काम कर रही है। इस सवाल के जवाब में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लिखा है कि भारत सरकार ने राजस्थान में इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। इसकी कोई योजना नहीं है।

गहलोत सरकार दे रही थी 500 में सिलेंडर

बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। उस वक्त राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने उज्जवला परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देना शुरू किया था। गहलोत राज में राज्य सरकार ही सब्सिडी का पैसा वहन करती थी। अब राज्य में BJP की सरकार है। 450 रुपए में सिलेंडर देने की योजना पर बचा हुआ पैसा आगे भी राज्य सरकार को ही देना होगा। केंद्र सरकार इसमें कोई मदद नहीं देगी।

Tags:
  • PM Modi
  • narendra modi
  • BJP
  • central government
  • Modi government
  • cm bhajanlal
  • rajasthan cm
  • LPG gas cylinder
  • BJP RAJSTHAN
  • CM Rajasthan
  • BJP 4 INDIA
  • BHAJAN lAL CM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा