बीजेपी के संकल्प पत्र में होगी मोदी की गारंटी, किसानों को पेंशन, बहनों को सस्ता सिलेंडर और भांजियों को स्कूटी देने का वादा
BP Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
बीजेपी के संकल्प पत्र में होगी मोदी की गारंटी, किसानों को पेंशन, बहनों को सस्ता सिलेंडर और भांजियों को स्कूटी देने का वादा
बीजेपी के संकल्प पत्र में महिला और किसान सबसे ज्यादा फोकस में हैं। किसानों को पेंशन देने की तैयारी है तो लाड़ली बहना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। महिलाओं को सस्ते सिलेंडर के साथ स्कूली बच्चियों को स्कूटी ...
अरुण तिवारी, BHOPAL.कांग्रेस से घोषणापत्र जारी करने में पिछड़ी बीजेपी जल्द ही अपना संकल्प पत्र ला रही है। इस संकल्प पत्र को वचन पत्र की काट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। संकल्प पत्र में महिला और किसान सबसे ज्यादा फोकस में हैं। किसानों को पेंशन देने की तैयारी है तो लाड़ली बहना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। महिलाओं को सस्ते सिलेंडर के साथ स्कूली बच्चियों को स्कूटी देने का प्रॉमिस भी बीजेपी करने वाली है। सत्ता के इस संकल्प में आदिवासी और युवाओं के लिए लोकलुभावन घोषणाएं होंगी।
संकल्प पत्र में ये होंगी प्रमुख घोषणाएं
कांग्रेस चुनाव से एक महीने पहले 17 अक्टूबर को अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है। जबकि बीजेपी देरी से घोषणा पत्र लाने के पीछे खास रणनीति बताई जा रही है। बीजेपी मानती है कि वोटिंग के कुछ दिन पहले संकल्प पत्र लाने से उसके वादे लोगों के जेहन में रहेंगे जबकि वचन पत्र की बातें लोग भूल चुकेंगे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। इस लिहाज से बीजेपी के पास संकल्प पत्र के प्रचार के लिए 10 दिन होंगे। बीजेपी इन 10 दिनों में अपने सभी स्टार प्रचारकों से कहेगी कि वो इसके वादों का जमकर प्रचार करें ताकि ये लोगों को याद रहें।
संकल्प पत्र में ये होंगी प्रमुख घोषणाएं
- 450 रुपए में महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर
- लाड़ली बहना योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा
- 12वीं की छात्राओं को स्कूटी फ्री
- महिला एथलीट को आर्थिक मदद
- 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशन
- तीन हॉर्स पॉवर के पंप पर स्थाई बिजली कनेक्शन
- गेहूं का समर्थन मूल्य 400 रुपए तक बढ़ाने का वादा
- सरकारी भर्ती की तैयारी के लिए एकेडमी
- एकलव्य मॉडल स्कूलों की संख्या बढ़ेगी
- खेल महोत्सव का सालाना आयोजन
- गैस सिलेंडर : कांग्रेस ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वचन दिया है तो बीजेपी इसे 450 रुपए तक करने जा रही है।
- गेहूं का समर्थन मूल्य : कांग्रेस ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल किया है तो बीजेपी इसे 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक कर सकती है।
- महिलाओं को मदद : कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए महीने देने का वचन दिया है तो बीजेपी लाड़ली बहना को 1250 रुपए महीने देती है जिसे 3000 रुपए तक करने का वादा
कांग्रेस चुनाव से एक महीने पहले 17 अक्टूबर को अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है। जबकि बीजेपी देरी से घोषणा पत्र लाने के पीछे खास रणनीति बताई जा रही है। बीजेपी मानती है कि वोटिंग के कुछ दिन पहले संकल्प पत्र लाने से उसके वादे लोगों के जेहन में रहेंगे जबकि वचन पत्र की बातें लोग भूल चुकेंगे। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। इस लिहाज से बीजेपी के पास संकल्प पत्र के प्रचार के लिए 10 दिन होंगे। बीजेपी इन 10 दिनों में अपने सभी स्टार प्रचारकों से कहेगी कि वो इसके वादों का जमकर प्रचार करें ताकि ये लोगों को याद रहें।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari