इंदौर के एमओजी लाइन में गुजरात की तीरथ गोपीकॉन 454 करोड़ में खरीदेगी 7 लाख स्क्वेयर फीट जमीन
Vishwanath Singh | Apr 26, 2025, 14:01 IST
The Sootr
स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि इंदौर में अब तक का यह सबसे बड़ा जमीनी सौदा माना जा रहा है। स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन महू नाका स्थित कुक्कुटपालन केन्द्र की 7 लाख स्क्वेयर फीट से अधिक जमीन ऑनलाइन टेंडर के जरिए बेची है।
इंदौर के रियल स्टेट सेक्टर का सबसे महंगा सौदा होने जा रहा है। इसमें स्मार्ट सिटी की एमओजी लाइन स्थित कुक्कुट केंद्र की 7 लाख स्क्वेयरफीट जमीन गुजरात की तीरथ गोपीकॉन 454 करोड़ रुपए में खरीदने जा रही है। अभी इसकी फाइनेंशियल बिड खुली है। 1 मई के बाद पता चलेगा कि गुजरात की इस कंपनी को जमीन अलॉट होगी या नहीं। हालांकि इसके पहले इंदौर–उज्जैन रोड़ पर हुई गोदरेज प्रॉपर्टीज की 46 एकड़ जमीन के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए में हुई डील को सबसे महंगा माना जा रहा था।
स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया किइंदौर में अब तक का यह सबसे बड़ा जमीनी सौदा माना जा रहा है। स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन महू नाका स्थित कुक्कुटपालन केन्द्र की 7 लाख स्क्वेयर फीट से अधिक जमीन ऑनलाइन टेंडर के जरिए तीसरी बार में बेचने में सफलता हासिल कर ली है। इस 17 एकड़ जमीन का स्मार्ट सिटी ने आरक्षित मूल्य 378 करोड़ रुपए आंका था, जबकि गुजरात की तीरथ गोपीकॉन नामक कंपनी ने इसके लिए लगभग 455 करोड़ की सर्वाधिक ऊंची बोली लगाई है।
यह खबर भी पढ़ें...एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारी हो जाएंगे खुश, मोहन सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा
सीईओ सिंह ने बताया कि इसमें दो अन्य कम्पनियां भी इस ऑनलाइन बोली में शामिल रहीं थी। अब 1 मई को स्मार्ट सिटी बोर्ड की होने वाली बैठक में इस उच्चतम दर की बोली को मंजूरी दी जाएगी। तीसरी बार में स्मार्ट सिटी को इस जमीन को बेचने में सफलता मिली और तीन कंपनियों ने इस जमीन को खरीदने में रुचि दिखाई। जिसमें मप्र की जैन रियल इस्टेट ने 381 करोड़, गुजरात की वीसी इन्फ्रा ने 452.5 करोड़ और तीसरी सबसे बड़ी बोली गुजरात की ही कंपनी तीरथ गोपीकॉन ने लगाई है।
यह खबर भी पढ़ें...कराची से नहीं आएगी भोपाल के इंजीनियर ओवैज की दुल्हन, पहलगाम हमले के बाद मोहब्बत पर ब्रेक
उन्होंने बताया कि इस बड़ी राशि से इंदौर की कई सड़कों सहित अन्य प्रोजेक्टों पर निगम काम कर सकेगा। कोरोना के बाद इंदौर का रियल इस्टेट कारोबार एकाएक तेजी से बढ़ा और पिछले 6 महीने से भले ही उसमें मंदी के अनुमान लगाए जाते रहे हों, मगर दूसरी तरफ देश की जानी-मानी बड़ी कम्पनियां इंदौर में अपने प्रोजेक्ट लाना चाहती हैं, जिसका सबूत है कि अब तक का सबसे बड़ा जमीनी सौदा भी होने जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...PM मोदी ने जिस रेलवे का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन में आवासीय और वाणिज्यिक उपयोग के लगभग एक दर्जन बड़े भूखंडों की जहां बिक्री शुरू की। वहीं कुक्कुटपालन केन्द्र की जमीन भी उसे हासिल हो गई। सर्वे नंबर 866/2, 866/2/3, 866/1/1/1 और 866/1/1/2 की 7 लाख स्क्वेयर फीट से अधिक इस जमीन का दो बार पूर्व में भी टेंडर ऑनलाइन जारी किया था, मगर कोई कम्पनी आगे नहीं आई।
यह खबर भी पढ़ें...Indore News | दरगाह में हुआ सुंदरकांड , जीतू यादव भी शामिल
विभागीय अफसरों के मुताबिक सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी सड़क, सीवरेज और जल वितरण परियोजनाओं के क्षेत्र में काम करती है। मूल रूप से गुजरात की कंपनी अब अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार मध्यप्रदेश से अन्य राज्यों तक कर रही है। यह कंपनी कई केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों के साथ पंजीकृत सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर चुकी है। इसके अलावा निजी क्षेत्र के लिए भी भवन निर्माण कार्य कर चुकी है।
स्मार्ट सिटी ने रखी थी 378 करोड़ रुपए प्राइज
यह खबर भी पढ़ें...एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारी हो जाएंगे खुश, मोहन सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा
मप्र की कंपनी तीसरे नंबर पर
यह खबर भी पढ़ें...कराची से नहीं आएगी भोपाल के इंजीनियर ओवैज की दुल्हन, पहलगाम हमले के बाद मोहब्बत पर ब्रेक
देश की बड़ी कंपनियां आ रहीं इंदौर
यह खबर भी पढ़ें...PM मोदी ने जिस रेलवे का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई
तीन बार किए टेंडर पर कोई नहीं आया
यह खबर भी पढ़ें...Indore News | दरगाह में हुआ सुंदरकांड , जीतू यादव भी शामिल
सड़क, सीवरेज और जल वितरण के क्षेत्र में करती है काम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj