मोहन सरकार आज कर सकती है IAS के थोकबंद तबादले
Sourabh Bhatnagar | Jan 15, 2025, 12:18 IST
thesootr
आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची आज देर रात तक जारी होने की संभावना है। लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे अधिकारियों का तबादला होना लगभग तय माना जा रहा है।
बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट आज (बुधवार) देर रात तक जारी हो सकती है। जिन अधिकारियों का तबादला किया जाना है, उनका नाम लगभग तय हो चुका है। सीएम मोहन यादव आज शाम पांच बजे मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य आला अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा करेंगे। मलमास के कारण इन तबादलों की लिस्ट अटकी हुई थी, जो अब मकर संक्रांति के बाद आज जारी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, ऐसे आईएएस अधिकारी जो 1 जनवरी को सचिव और अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं और अभी छोटे जिलों में तैनात हैं, उन्हें या तो कलेक्टर पद से हटाया जाएगा या फिर उन्हें बड़े जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी क्रम में, जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आठ कलेक्टर और दस सीईओ जिला पंचायत ऐसे हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। इन अफसरों का तबादला लगभग तय माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश के 10 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट
कई अधिकारी छह साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इनमें अशोक कुमार चौहान, नियाज अहमद खान, विनय निगम और प्रीति जैन जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे अधिकारियों का तबादला लगभग तय है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल की यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक कर तबादलों की रूपरेखा तय की है। इससे पहले मंत्रालय स्तर पर हुए फेरबदल में भी उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया था।
नए साल में MadhyaPradesh प्रशासन में होगा बड़ा बदलाव, 20 IAS होंगे Retire
जानकारी के अनुसार, ऐसे आईएएस अधिकारी जो 1 जनवरी को सचिव और अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं और अभी छोटे जिलों में तैनात हैं, उन्हें या तो कलेक्टर पद से हटाया जाएगा या फिर उन्हें बड़े जिलों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी क्रम में, जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर रहे आईएएस अधिकारियों को भी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, आठ कलेक्टर और दस सीईओ जिला पंचायत ऐसे हैं जो दो साल से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं। इन अफसरों का तबादला लगभग तय माना जा रहा है।
मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद रास्ता साफ
चुनाव आयोग ने 6 जनवरी तक कलेक्टरों के तबादलों पर रोक लगाई थी, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो सके। अब मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उम्मीद की जा रही है कि तबादले का आदेश आज जारी हो सकता है।
छह साल से एक ही स्थान पर तैनात अफसरों की सूची
मुख्य सचिव अनुराग जैन की पहली बड़ी कार्रवाई
नए साल में MadhyaPradesh प्रशासन में होगा बड़ा बदलाव, 20 IAS होंगे Retire
ये कलेक्टर बन चुके सचिव, अपर सचिव
- अरविंद कुमार दुबे- कलेक्टर रायसेन
- नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी- कलेक्टर बैतूल
- सतेंद्र सिंह- कलेक्टर गुना
- नीरज कुमार सिंह- कलेक्टर उज्जैन
- स्वरोचिष सोमवंशी- कलेक्टर सीधी
- अवधेश शर्मा- कलेक्टर टीकमगढ़
- प्रवीण सिंह- कलेक्टर सीहोर
- अनुराग वर्मा- कलेक्टर सतना
- प्रतिभा पाल- कलेक्टर रीवा
- डॉ. राहुल हरिदास फटिंग- कलेक्टर बड़वानी
- सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर अशोक नगर
- धरणेन्द्र कुमार जैन- कलेक्टर उमरिया
- केदार सिंह- कलेक्टर शहडोल
- राजेश बाथम- कलेक्टर रतलाम
दो साल से अधिक समय से पदस्थ हैं ये कलेक्टर
- अरविंद दुबे कलेक्टर रायसेन- 8 सितम्बर 2021
- अनुराग वर्मा कलेक्टर सतना- 14 दिसम्बर 2021
- अनूप कुमार सिंह कलेक्टर खंडवा- 15 दिसम्बर 2021
- प्रवीण सिंह कलेक्टर सीहोर- 9 नवम्बर 2022
- ऋषव गुप्ता कलेक्टर देवास- 9 नवम्बर 2022
- अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना- 9 नवम्बर 2022
- भव्या मित्तल कलेक्टर बुरहानपुर- 9 नवम्बर 2022
- प्रियंक मिश्रा कलेक्टर धार- 14 नवम्बर 2022
दो साल से अधिक समय से जिला पंचायत, स्मार्ट सिटी और विकास प्राधिकरण में सीईओ
- कमलेश भार्गव सीईओ जिला पंचायत दतिया- 13 सितम्बर 2021
- ऋतुराज सिंह सीईओ जिला पंचायत भोपाल- 28 फरवरी 2022
- रामप्रकाश अहिरवार सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण- 16 मई 2022
- प्रथम कौशिक सीईओ जिला पंचायत गुना- 14 सितम्बर 2022
- शिशिर गेमावत सीईओ जिला पंचायत कटनी- 19 अक्टूबर 2022
- संघ प्रिय सीईओ जिला पंचायत पन्ना- 19 अक्टूबर 2022
- तपस्या परिहार सीईओ जिला पंचायत छतरपुर- 22 अक्टूबर 2022
- नेहा जैन सीईओ जिला पंचायत अशोकनगर- 20 अक्टूबर 2022
- सोजान सिंह रावत सीईओ जिला पंचायत नर्मदापुरम- 2 नवम्बर 2022
- दिव्यांक सिंह सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर- 22 नवम्बर 2022
अन्य विभागों में दो साल से अधिक समय से पदस्थ अफसर
- अशोक कुमार चौहान अपर कमिश्नर चंबल संभाग- 13 मार्च 2019
- नियाज खान उपसचिव लोक निर्माण विभाग- एक अप्रैल 2019
- विनय निगम सीजीएम एमपी पाठ्यपुस्तक निगम- 24 सितम्बर 2019
- प्रीति जैन उपसचिव बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन इंदौर- 10 अक्टूबर 2019
- भावना वालिम्बे डायरेक्टर एमपी जनगणना भवन- 17 फरवरी 2020
- मल्लिका निगम नागर उपसचिव स्वास्थ्य विभाग- 29 जून 2020
- अरुणा गुप्ता सचिव लोकायुक्त संगठन- 4 जुलाई 2020
- शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति- 11 अगस्त 2020
- उषा परमार अपर कमिश्नर भोपाल- 23 सितम्बर 2020
- आरपीएस जादौन अपर कमिश्नर नर्मदापुरम- 20 अप्रैल 2021
- राजेश ओगरे सचिव राज्य सूचना आयोग- 2 सितम्बर 2021
- राजेश कुमार कौल अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- 8 सितम्बर 2021
- प्रबल सिपाहा सचिव एमपी पीएससी- 15 सितम्बर 2021
- मनीषा सेंतिया अपर परियोजना संचालक माध्यमिक शिक्षा अभियान- 17 सितम्बर 2021
- अर्चना सोलंकी सीजीएम एमपीआरआरडीए- 1 अक्टूबर 2021
- अनय द्विवेदी, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी- 21 दिसंबर 2021
- संघ मित्रा गौतम उपसचिव हायर एजुकेशन- 10 जनवरी 2022
- दिशा प्रणय नागवंशी उपसचिव ट्राइबल अफेयर्स- 22 जनवरी 2022
- दिनेश श्रीवास्तव, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं- 25 जनवरी 2022
- शोभित जैन सदस्य राज्य खाद्य आयोग- 16 सितम्बर 2022
- अमर बहादुर सिंह अपर कमिश्नर जबलपुर- 20 अक्टूबर 2022
- बसंत कुर्रे संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- 14 नवम्बर 2022
- पवन कुमार जैन अपर कमिश्नर सागर- 21 नवम्बर 2022
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari