MP के सीएम बन मोहन यादव, ट्रेंड में आए शिवराज, रातों-रात बढ़े इतने फालोअर्स....
Pratibha Rana | Dec 12, 2023, 24:00 IST
MP के सीएम बन मोहन यादव, ट्रेंड में आए शिवराज, रातों-रात बढ़े इतने फालोअर्स....
मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शिवराज सिंह चौहान की जगह लेंगे। बीजेपी ने मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंपकर हर किसी को चौंका दिया है।
BHOPAL. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शिवराज सिंह चौहान की जगह लेंगे। बीजेपी ने मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंपकर हर किसी को चौंका दिया है। वहीं इस एलान के बाद देशभर से मोहन यादव को बधाइयां मिल रही हैं। सीएम बनने के बाद मोहन यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे है। सीएम बनने के बाद मोहन यादव के फॉलोअर्स में बड़ा उछाल आया है।
सीएम बनने से पहले मोहन यादव के इंस्टाग्राम पर 2800 फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 158K हो गए है। अब ये संख्या बढ़ती जा रही। इंस्टाग्राम पर लोग उनके पुराने फोटो और वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है।
X पर भी मोहन यादव ही छाए हैं। X पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोहन यादव दोनों हाथों से अपनी तलवारबाजी के कौशल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। X पर वायरल इस वीडियो को @Starboy2079 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वायरल वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो में मोहन एक प्रोफेशनल की तरह तलवार चला रहे हैं।
![WhatsApp Image 2023-12-12 at 8.23.16 AM.jpeg]()
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश), प्रदेश अध्यक्ष (मप्र कुश्ती एसोसिएशन), प्रदेश उपाध्यक्ष (मप्र ओलम्पिक संघ)। हालांकि थोड़ी ही देर बात उन्होंने इसे सुधारकर मप्र बीजेपी विधायक दल का नेता किया।
शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भावुक हो गए थे। उनके आंखों में आंसू आ गए थे। उनकी एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह कैलाश विजयवर्गीय को गले लगाए दिख रहे है।
एक दिन में बढ़े इतने फॉलोअर्स
X पर छाए मोहन यादव
WhatsApp Image 2023-12-12 at 8.23.16 AM.jpeg
पहले मुख्यमंत्री लिखा फिर सुधारा.....
पूर्व सीएम भी कर रहे हैं ट्रेंड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari