बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे पर मंच ऐसा हुआ जो बन गया राजनीतिक बवाल
Sanjay Gupta | Sept 18, 2026, 12:20 IST
mohan yadav bjp gaurav randive indore political controversy
इंदौर में स्वामित्व अभियान योजना के उद्घाटन के दौरान बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि सियासी बवाल खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री और मंत्री के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे में कूद गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को इंदौर में स्वामित्व अधिकार योजना का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे थे। मंच पर पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह प्रदेश की अहम योजना है। इसके तहत 50 लाख लोगों को निशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। हालांकि कार्यक्रम के बाद बीजेपी के पूर्व इंदौर नगराध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे चर्चा में आ गए।
कार्यक्रम में भाषण के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने गौरव रणदिवे का परिचय कराया। उन्होंने पूरे आयोजन का श्रेय गौरव रणदिवे को दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के नेतृत्व में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार हुई।
इस पर
सभी नेताओं के भाषण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आभार जताने मंच पर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का आभार, जिन्होंने राज की बात बताई कि पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार गौरव जी थे। इसलिए इस सफल आयोजन के लिए गौरव जी का भी आभार। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुस्कराते नजर आए।
अक्टूबर 2025 में गौरव रणदिवे के प्रदेश महामंत्री बनने पर इंदौर बीजेपी कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि उन्होंने हमेशा गौरव को आगे बढ़ाया है। जब भी मौका मिला उन्होंने गौरव का साथ दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि वह जिन पौधों को लगाते हैं उन्हें काटते नहीं हैं। उन्हें पहले से पता था कि गौरव प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरव से कोई गलती हुई तो उन्होंने सामने से अपनी बात कही।
पूर्व मंत्री
इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का अनुशासन है। बीजेपी के अनुशासन का खुला प्रदर्शन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने गौरव को आयोजन का नेतृत्वकर्ता बताया और इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसा। यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुआ।
नितिन नवीन के कार्यक्रम के दौरान सावन सोनकर लगातार गौरव रणदिवे के साथ नजर आए। रोड शो में दोनों कुछ देर रथ पर रहे। इसके बाद रथ के आगे पैदल चलते रहे। मंच पर भी दोनों साथ दिखाई दिए। सावन सोनकर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की।
इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल इंदौर आए थे। उनके स्वागत में हुए लंबे रोड शो में गौरव रणदिवे, सावन सोनकर और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी साथ चले थे। उस समय इंदौर बीजेपी की यह तिकड़ी काफी चर्चा में रही थी।
सावन सोनकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान सावन से कहा था कि इंदौर की सांवेर सीट की तैयारी शुरू कर दो। यह भी कहा था कि इस बार (मंत्री तुलसीराम सिलावट) का टिकट कट रहा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी के आयोजन पर फिर तंज- बोले रैपर की क्या जरूरत राहुल पर्याप्त
केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया हरियाणा और बंगाल जीत का श्रेय
भोपाल सीलिंग विवाद: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल्द निकलेगा हल
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा है शक्कर के दाम बढ़ गए...
यह प्रदेश की अहम योजना है। इसके तहत 50 लाख लोगों को निशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी। हालांकि कार्यक्रम के बाद बीजेपी के पूर्व इंदौर नगराध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे चर्चा में आ गए।
सीएम की एक लाइन ने गौरव को चर्चा में ला दिया
इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यह बोले
प्रदेश महामंत्री बने तब यह बोले थे कैलाश
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह यह बोले
भाजपा जिस “अनुशासन” का,
ढोल पीटती है,
इंदौर में उसी अनुशासन का
मंच पर खुला प्रदर्शन हो गया!
राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin सामने थे।
और @BJP4India का
‘गौरव/अनुशासन’
मंच पर निर्वस्त्र हो रहा था!
फटेहाल अनुशासन का यह सर्कस
खुलेआम दिखाई दिया!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने
गौरव… pic.twitter.com/zUKSaFKnRW
— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) September 18, 2026
सावन और गौरव फिर साथ में
इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल इंदौर आए थे। उनके स्वागत में हुए लंबे रोड शो में गौरव रणदिवे, सावन सोनकर और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ भी साथ चले थे। उस समय इंदौर बीजेपी की यह तिकड़ी काफी चर्चा में रही थी।
सावन सांवेर से टिकट के दावेदार
ये खबरें भी पढ़ें...
केंद्रीय मंत्री मनोहर खट्टर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया हरियाणा और बंगाल जीत का श्रेय
भोपाल सीलिंग विवाद: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल्द निकलेगा हल
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों बोले- अच्छा है शक्कर के दाम बढ़ गए...
रिटायरमेंट के दिन पेंशन नहीं मिली तो अफसरों की CR में चढ़ेगी लापरवाही, सरकार ने विभागाध्यक्षों को दी सीधी चेतावनी
By VINAY VERMA
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया दिग्विजय सिंह को जवाब, बोले- डेली कॉलेज भी सिंधिया परिवार का
By Sanjay Gupta
Indore Airport: 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट का शेड्यूल, मुंबई और अहमदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत
By Anshika Singh Chauhan
पदनाम बदलने के बदले वेतन बढ़ाने की मांग छोड़ने की शर्त पर अड़ी सरकार, नर्सों ने किया इनकार, अब 8 नवंबर से हड़ताल
By VINAY VERMA
ग्वालियर सड़क हादसा: भाई को बचाने 8 किलोमीटर दौड़ा सौरभ, हाइड्रा लाया पर नहीं बची जान, दास्तां कर देगी हैरान
By Manya Jain
राजस्थान में जननी एक्सप्रेस की खुली पोल, 600 एंबुलेंस फिर भी सिर्फ 12% हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को फायदा
By Jageshwar prasad
अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के
By Jageshwar prasad